विज्ञापन

JEE Advanced 2026 रिजल्ट से पहले देखें पिछले 3 सालों का ट्रेंड, किस साल कितनी रही कटऑफ, जानें

जेईई एडवांस्ड भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए ही देश के प्रमुख इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और अन्य टॉप टेक्नोलॉजी कॉलेजों में दाखिले का रास्ता खुलता है. जेईई मेन को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है.

JEE Advanced 2026 रिजल्ट से पहले देखें पिछले 3 सालों का ट्रेंड, किस साल कितनी रही कटऑफ, जानें
जेईई-एडवांस्ड 2026 (Jee Advanced 2026) का रिजल्ट कल जारी होने जा रहा है.

जेईई-एडवांस्ड 2026 (Jee-Advanced 2026) का रिजल्ट एक जून को जारी होने जा रहा है. रिजल्ट के साथ ही जोसा-काउंसलिंग (JoSAA counselling) की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जेईई-एडवांस्ड 2026 कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार 23 IIT संस्थानों के बीटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक और डुएल डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए जोसा-काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड,2026 की फाइनल आंसर की और ऑल इंडिया रैंक्स 1 जून को जारी की जाएगी. देव शर्मा ने कहा, जेईई-एडवांस्ड 2026 की क्वालीफाइंग कटऑफ को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों पर कल विराम लग जाएगा.

गौरतलब है कि साल 2025 में कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) की क्वालीफाइंग कट ऑफ में 35 अंको की भारी गिरावट दर्ज की गई थी. साल 2025 के लिए CRL क्वालीफाइंग कट ऑफ मात्र 74 अंक थी. जबकि साल 2024 में यह 109 अंक दर्ज की गई थी. प्रतिशत के रूप में बात की जाए तो साल 2025 में क्वालीफाइंग कट ऑफ 20.56% और साल 2024 में 30.34% रही थी. क्वालीफाइंग कट ऑफ का 20.56% ही होना प्रश्नपत्र की उच्च स्तरीय गुणवत्ता की और इंगित करता है.

पिछले तीन साल की कॉमन रैंक लिस्ट कट ऑफ क्या रही?

साल 2023, 2024 और 2025 में कुल अंक 300 थे-

  1. साल 2025 में CRL क्वालीफाइंग कट ऑफ 74 अंक रही थी.
  2. साल 2024 में CRL क्वालीफाइंग कट ऑफ मात्र 109 अंक रही थी.
  3. साल 2023 में CRL क्वालीफाइंग कट ऑफ मात्र  86 अंक रही थी.

जेईई एडवांस्ड 2025 में 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने क्वालीफाई कर एक रिकॉर्ड बना दिया था. इस साल यह रिकार्ड भी टूटने की संभावना है. देव शर्मा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड,2025 में कुल 1 लाख 80 हजार के करीब उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 54 हजार 378 उम्मीदवारों ने विभिन्न श्रेणियां में जेईई-एडवांस्ड 2025 के लिए क्वालीफाई किया था.  30% उम्मीदवार क्वालीफाई कर गए जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें- Video: 20 मिनट की देरी के चलते एंट्री नहीं, 240 किमी दूर एग्जाम देने पहुंची छात्रा, फिर फूट-फूटकर रोई

पिछले 3 सालों में क्वालिफाइड उम्मीदवारों की संख्या

  1. साल 2025  कुल 180422 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे. जिसमें क्वालिफाइड उम्मीदवारों की संख्या 54378 यानी 30.01% थी.
  2. साल 2024 में जेईई एडवांस्ड में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल 180200 थी.  क्वालिफाइड उम्मीदवारों की संख्या  48248 यानी 26.77% थी.
  3. साल  2023 में  जेईई एडवांस्ड में कुल 180372 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या  43769 यानी 24.26% थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com