विज्ञापन

दो तीन हफ्ते में खत्म हो सकता है युद्ध, ट्रंप का बड़ा बयान

US Iran War: ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर पिछले महीने के अंत में ईरान के खिलाफ जंग शुरू करने से पहले जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनको हासिल कर लिया गया है.

दो तीन हफ्ते में खत्म हो सकता है युद्ध, ट्रंप का बड़ा बयान
US Iran War: ईरान में जंग जल्द खत्म करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सैन्य मौजूदगी समाप्त कर देगा
  • ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हवाई हमलों के निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं
  • उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को कमजोर करना मुख्य लक्ष्य पूरा हो चुका है

US Iran War: ईरान जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा अपडेट दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई "दो या तीन सप्ताह" में जल्द ही समाप्त हो सकती है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर पिछले महीने के अंत में ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने से पहले जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनको हासिल कर लिया गया है. उनका कहना है कि ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को कम करने का सबसे बड़ा टारगेट पूरा हो चुका है और अमेरिका अब "काम खत्म" कर रहा है.

ट्रंप का दावा है कि अमेरिका अब ईरानी आसमान पर हावी है और ईरान के कई सीनियर राजनीतिक और सैन्य नेताओं की हत्याओं के बाद अमेरिका ने ईरान में शासन परिवर्तन भी किया है. ट्रंप ने तेहरान में नए नेताओं को पहले वालों की तुलना में "बहुत कम कट्टरपंथी" और "अधिक तर्कसंगत" बताया है.

बिना डील किए ईरान छोड़ने को तैयार है अमेरिका

28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत के बाद से तेली की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के प्रभाव के बारे में व्हाइट हाउस के अंदर सवाल पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहा कि "मुझे बस इतना करना है कि ईरान छोड़ देना है, और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे, और वे (तेल के दाम) नीचे गिर जाएंगे." उन्होंने कहा, "हम काम पूरा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि शायद दो सप्ताह के भीतर, शायद कुछ और दिन और काम पूरा हो जाएगा."

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी अभियानों का अंत ईरान के साथ किसी समझौते पर पहुंचने पर निर्भर नहीं है. ईरान ने अमेरिकी-ईरानी हमलों के जवाबी कार्रवाई में तेल टैंकर यातायात के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया है. ट्रंप ने कहा, "उन्हें मेरे साथ कोई डील करने की ज़रूरत नहीं है."

उन्होंने कहा, "जब हमें लगेगा कि वे लंबे समय के लिए पाषाण युग में चले गए हैं और वे परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, तो हम चले जाएंगे... हम कोई डील करते हैं, यह अप्रासंगिक है (इसका कोई मतलब नहीं है)."

यह भी पढ़ें: केवल खार्ग ही नहीं ईरान के इन 6 द्वीपों पर अमेरिका की नजर, लेकिन बुरा हो सकता है अंजाम

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Israel War Against Iran, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com