Iran US War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी दोनों और से हमले लगातार जारी हैं. हाल ही में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कुवैत और बहरीन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. इसके जवाब में आज सुबह-सुबह अमेरिकी सेना ने बड़ा पलटवार किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास स्थित ईरान के केशम द्वीप पर भीषण बमबारी की है और वहां मौजूद ईरानी सैन्य कंट्रोल स्टेशन को पूरी तरह तबाह कर दिया है.
तनाव की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी नेवी ने प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरान जा रहे एक तेल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल दागकर उसे समुद्र में ही रोक दिया. इसके जवाब में बौखलाए ईरान ने कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस और बहरीन में अमेरिकी नेवी के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर ताबड़तोड़ मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन दाग दिए. अमेरिकी और बहरीन ने ईरान के इस बड़े हमले को पूरी तरह विफल कर दिया. बहरीन की तरफ आ रही तीनों मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य से चूक गईं.
इस हमले के बाद अब अमेरिका ने सीधे ईरानी सरजमीं पर स्ट्राइक की है. फिर से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है. पहले ही दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.
US Strikes Iran's Qeshm Island After Missile Attacks LIVE Updates
Israel Attack on Lebanon: इजराइल ने लेबनान में की गोलीबारी
अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के ब्लात को निशाना बनाया. लेबनान के मरजयून जिले में स्थित ब्लात शहर पर गोलाबारी की गई है. कुछ देर पहले पास के दिबीन शहर में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया था.
Iran Attack LIVE: ईरान ने फिर किया कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला
अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरानी ड्रोन्स ने कुवैत में मौजूद US सेना को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन यह हमला नाकाम रहा.
CENTCOM ने कहा कि अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम ने कामयाबी से कई ड्रोन्स को मार गिराया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी अमेरिकी सैनिक या संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे. हमलों की यह ताजा रिपोर्ट तब सामने आई है, जब ईरान के IRGC ने कहा था कि उसने पिछली रात केशम द्वीप पर US के हमले के बदले में कुवैत और बहरीन में मौजूद US सेना की संपत्तियों और ठिकानों को निशाना बनाया.
Iran US War LIVE: कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके हुए
IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि ये कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए धमाकों की तस्वीरें हैं. इसके लिए उसने अरब सूत्रों और स्थानीय निवासियों का हवाला दिया, जिन्होंने अमेरिकी ठिकानों पर कई बार हमले होने की जानकारी दी थी.
तस्नीम ने बताया कि कुवैत में अमेरिकी ठिकानों की ओर कम से कम तीन मिसाइलें दागी गई थीं. CENTCOM ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया और इस घटना में किसी भी अमेरिकी सैनिक या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
📹 تصاویری از انفجار در پایگاههای آمریکایی کویت
— خبرگزاری تسنیم (@Tasnimnews_Fa) June 3, 2026
منابع عربی: مردم محلی میگویند که چندین برخورد در پایگاههای آمریکایی کویت رخ داده است
گفته میشود حداقل ۳ موشک به سمت مقر آمریکاییها در کویت شلیک شده است pic.twitter.com/rVBV8v4nBH
Iran US War LIVE: अमेरिकी जहाज पर किया हमला, IRGC का दावा
ईरान की न्यूज एजेंसी ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने कहा है कि उसने अमेरिकी जहाज पनाया पर मिसाइल से हमला किया. यह हमला मंगलवार देर रात होर्मुज के पास एक ईरानी टैंकर पर US के कथित हमले के जवाब में किया गया था, जिससे उस जहाज के इंजन रूम को नुकसान पहुंचा था.
IRGC ने यह भी कहा कि US सेना ने दक्षिणी केशम द्वीप पर स्थित IRGC के एक संचार टावर पर भी हमला किया था. इसके जवाब में, IRGC ने एक क्षेत्रीय देश में स्थित US के हवाई और हेलीकॉप्टर बेस और US के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले किए.
Iran US War LIVE: अमेरिका ने ईरान के हमले के दावों को किया खारिज
अमेरिकी सेना ने IRGC के उन दावों को खारिज किया है, जिसमें उसने पांचवे बेड़े के मुख्यालय पर हमले की बात कही थी.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड CENTCOM कहा कि ईरानी मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में नाकाम रहे. X पर जारी एक बयान में, CENTCOM ने कहा कि IRGC के दावे झूठे हैं. बयान में कहा गया, 'अमेरिकी सेनाओं पर किए गए ईरान के सभी हमले नाकाम रहे. US सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और ईरान की बेवजह की आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार हैं.'
🚫 CLAIM: Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps claims they struck U.S. 5th Fleet headquarters in Bahrain and a U.S. air base in the region with missiles and drones today. FALSE.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 2, 2026
✅ TRUTH: All Iranian attacks on American forces failed. U.S. forces remain vigilant and ready to… pic.twitter.com/KuYzaENUqI