विज्ञापन

ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया, ईरान जंग के बीच अमेरिकी सेना और सरकार में उथल-पुथल

US Iran War: अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन को हटाए जाने से पहले इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के शीर्ष सेना अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज और दो अन्य सीनियर अधिकारियों को भी हटाया गया था.

ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया, ईरान जंग के बीच अमेरिकी सेना और सरकार में उथल-पुथल
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (बीच में) और नौसेना मंत्री जॉन फेलन
  • अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में 54 दिनों से उलझा हुआ है और राष्ट्रपति ट्रंप लगातार सैन्य सफलता का दावा कर रहें
  • लेकिन अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन को अचानक पद से हटा दिया गया है और इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया
  • इससे पहले शीर्ष सेना अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी पदों से हटाया जा चुका है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War: अमेरिका मिडिल ईस्ट में 54 दिन से जंग में उलझा हुआ है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर आगे बढ़ाते हुए बार-बार दावा कर रहे हैं कि उनकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह तबाह कर दिया है. लेकिन लगातार दूसरी बार ट्रंप सरकार के अंदर से एक ऐसा ऐलान हुआ है जिसने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अमेरिकी सेना के अंदर सबकुछ ठीक है? आर्मी चीफ के बाद अब ट्रंप सरकार में नौसेना मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है. अमेरिका के रक्षा विभाग के हेडक्वाटर यानी पेंटागन ने बुधवार, 22 अप्रैल को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना सचिव (सेक्रेटरी) जॉन फेलन "तुरंत" अपना ऑफिस छोड़ देंगे. अचानक जंग के बीच इस तरह उन्हें बाहर निकलने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई.

जॉन फेलन को हटाए जाने से पहले इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के शीर्ष सेना अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज और दो अन्य सीनियर अधिकारियों को भी हटाया गया था. यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ईरान के साथ एक युद्ध में उलझा हुआ है, जो अभी तक सुलझा नहीं है.

पेंटागन की तरफ से क्या कहा गया?

पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा कि फेलन “तुरंत प्रभाव से सरकार छोड़ रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जगह अंतरिम रूप से अंडरसेक्रेटरी हंग काओ को नियुक्त किया जाएगा.

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में दोबारा सत्ता में आने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना के शीर्ष अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं, जिनमें जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स “सीक्यू” ब्राउन भी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने फरवरी 2025 में बिना किसी वजह बताए हटा दिया था. हटाए गए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में अमेरिकी नौसेना और कोस्ट गार्ड के प्रमुख, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का नेतृत्व करने वाले जनरल, वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ, नाटो में नियुक्त एक नौसेना एडमिरल, और तीन शीर्ष सैन्य वकील शामिल हैं.

वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने भी चार साल के कार्यकाल में सिर्फ दो साल पूरे होने पर बिना किसी वजह बताए अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, जबकि अमेरिकी सदर्न कमांड के प्रमुख ने अपने कार्यकाल के एक साल बाद ही रिटायरमेंट ले लिया.

ट्रंप ऐसा क्यों कर रहे हैं?

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति सिर्फ वही लीडर चुन रहे हैं जिन्हें वह चाहते हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक सांसदों ने चिंता जताई है कि इससे परंपरागत रूप से निष्पक्ष मानी जाने वाली अमेरिकी सेना के राजनीतिक होने का खतरा हो सकता है. पिछले साल, पेंटागन प्रमुख ने अमेरिकी सेना में सक्रिय चार-स्टार जनरल और एडमिरल की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश भी दिया, साथ ही कुल जनरल और फ्लैग अधिकारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी करने का भी निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें: ईरान में ट्रंप ने एकतरफा बढ़ा दिया सीजफायर- अब आगे क्या होगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com