विज्ञापन

तीन हफ्ते में महज 12 हजार व्यूज वाला वीडियो देख रहे ट्रंप...पोस्ट कर दी उसी की बकवास

भारत जैसे सहयोगी देश के लिए अपशब्द के इस्तेमाल के बावजूद ट्रंप का शेयर करना ये दिखाता है कि वह किस तरह के कंटेट को देख रहे हैं और क्या सोच रहे हैं. 

तीन हफ्ते में महज 12 हजार व्यूज वाला वीडियो देख रहे ट्रंप...पोस्ट कर दी उसी की बकवास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोले और बगैर सोचे समझे कदम उठाने वाले नेताओं में शुमार हैं. इस बार तो ट्रंप ने हद ही पार दी है. उन्होंने कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के 3 हफ्ते पुराने वीडियो का टेक्स्ट पोस्ट किया है. इस वीडियो में भारत और चीन जैसे देशों को नरक बताया गया है.  इस पोस्ट को देखकर समझ आएगा कि ट्रंप किस तरह की कट्टर वीडियो कंटेट कंज्यूम करते हैं. दरअसल इस वीडियो को माइकल सैवेज ने 1 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया था.

जन्म आधारित नागिरकता पर बकवास

कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक ने कहा कि अमेरिका संविधान तब लागू हुआ था जब प्लेन नहीं चलते थे. तो जाहिर है कि दूरी की वजह से कोई विदेशी गर्भवती अमेरिका नहीं आ सकती थी, लेकिन अब 9वें महीने में महिलाएं अमेरिका आकर बच्चों को जन्म दे देती हैं ताकि उस बच्चे को देश की नागरिकता मिल जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

माइकल सैवेज ने कहा, "आपके सामने जाहिर है कि इनमें से कुछ तर्क कितने प्रासंगिक हैं जब लोग अपनी प्रेगनेंसी के 9वें महीने में हवाई जहाज से यहां आ रहे हैं. फिर यहां वह बच्चा पैदा होकर तत्काल नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या ग्रह पर किसी दूसरे 'नरक' से ले आते हैं. इसे देखने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती. आज आने वाले आप्रवासी वर्ग के बीच इस देश के प्रति लगभग कोई वफादारी नहीं है, जबकि हमेशा ऐसा नहीं था."

ट्रंप कैसे दे रहे कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा

माइकल सैवेज के वीडियो को यूट्यूब पर महज 12 हजार लोगों ने देखा था. लेकिन ट्रंप के शेयर करने के बाद इसे बड़ा मंच मिला है. यानी ट्रंप इस तरह की कट्टर सोच को वैधता दे रहा है. भारत जैसे सहयोगी देश के लिए अपशब्द के इस्तेमाल के बावजूद ट्रंप का शेयर करना ये दिखाता है कि वह किस तरह के कंटेट को देख रहे हैं और क्या सोच रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: ईरान ले रहा ट्रंप की मौज, ऐसा AI वीडियो बना दिया कि पाकिस्तान भी बोल उठेगा- मुझे क्यों तोड़ा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com