विज्ञापन

अमेरिका-ईरान डील पर आया सुप्रीम लीडर मुजतबा का पहला बयान, कहा- ट्रंप ने बेबसी में अपनाया हर हथकंडा

अमेरिका और ईरान में जंग खत्म होने और MoU साइन होने के बाद से 60 दिनों का सबसे अहम वक्त शुरू हो गया है. इसमें दोनों देश परमाणु वार्ता करेंगे और बड़ी डील की कोशिश होगी.

अमेरिका-ईरान डील पर आया सुप्रीम लीडर मुजतबा का पहला बयान, कहा- ट्रंप ने बेबसी में अपनाया हर हथकंडा
US Iran Deal: अमेरिका-ईरान डील पर मुजतबा खामेनेई का पहला बयान (फोटो- NDTV)
  • डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते को करवाने के लिए बेबसी में हर तरह के दबाव और तरीकों का इस्तेमाल किया- मुजतबा खामेनेई
  • मुजतबा ने कहा कि उन्होंने इस समझौते को मंजूरी दे दी है, लेकिन साथ में कहा कि मुद्दे पर उनकी "अलग राय" थी
  • मुजतबा के अनुसार डील का मतलब यह नहीं होगा कि "दुश्मन के रुख या स्थिति को स्वीकार कर लिया गया है"

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म होने और समझौता हो जाने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का पहला बयान सामने आ गया है. मुजतबा खामेनेई ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को करवाने के लिए बेबसी में हर तरह के दबाव और तरीकों का इस्तेमाल किया. साथ ही बताया कि उन्होंने अमेरिका के साथ हुए इस समझौते को मंजूरी दे दी है, हालांकि साथ ही यह भी कहा कि इस मुद्दे पर उनकी "अलग राय" थी. उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह समझौता आगे बढ़ने दिया क्योंकि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह "ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे".

सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा कि भविष्य में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच "आमने-सामने बातचीत" होगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि "दुश्मन के रुख या स्थिति को स्वीकार कर लिया गया है."

यह पहली बार है जब खामेनेई ने इस समझौते पर कोई प्रतिक्रिया दी है. 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में पिता और पूर्व सुप्रीम अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मार्च में मुजतबा ने यह पद संभाला था. उसके बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. 

उम्मीदों में डूबे ट्रंप

वैसे तो डोनाल्ड ट्रंप ने मुजतबा खामेनेई के इस बयान पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन 'ट्रुथ सोशल' पर उन्होंने एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने उम्मीद जताई है कि "सभी मोर्चों" पर युद्धविराम लागू होगा, जिसमें इजरायल और लेबनान में ईरान के समर्थन वाला हिजबुल्लाह के बीच का मोर्चा भी शामिल है. साथ ही, उन्हें उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट के देश "हमारी बातचीत" को होने देने की अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे.

होर्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी खत्म

दूसरी तरफ अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज में अमेरिकी सेना की नाकाबंदी खत्म होने की पुष्टि की. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह "राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार" किया गया है. साथ ही उसने कहा कि कुछ अमेरिकी जहाज "इस क्षेत्र के आसपास" बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना ने 66 दिन बाद होर्मुज से हटाई नाकेबंदी, ट्रंप बोले- हम शांति के लिए कमिटेड

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
आशुतोष कुमार सिंह NDTV इंडिया के साथ बतौर चीफ सब-एडिटर काम करते हैं. इससे पहले द क्विंट के साथ असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं. देहाती यादो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran Deal, Mojtaba Khamenei
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com