विज्ञापन

शांति पर संकट के बादल! अमेरिका-ईरान में आज नहीं होगी वार्ता, तेहरान ने रख दी लेबनान वाली शर्त

अमेरिका और ईरान डील के बाद अगले 60 दिनों में परमाणु वार्ता करने वाले हैं और एक बड़ी डील फाइनल करने की कोशिश करेंगे. लेकिन इसकी शुरुआत अच्छी होती नहीं दिख रही है.

शांति पर संकट के बादल! अमेरिका-ईरान में आज नहीं होगी वार्ता, तेहरान ने रख दी लेबनान वाली शर्त
US Iran Talks: अमेरिका-ईरान की स्विट्जरलैंड में तय आज की बैठक टली (फोटो- NDTV)

अमेरिका-ईरान डील पर मुहर के बाद दोनों देश के प्रतिनिधि शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड में बैठने वाले थे. यहां एक सेरेमनी में डील पर सामने बैठकर साइन किया जाता और आगे की परमाणु वार्ता शुरू की जाती, लेकिन अब यह आगे टाल दी गई है. एक तरफ तो व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि इस बैठक में जाने को तैयार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल चुका है. वहीं ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी बताया है कि लेबनान में सीजफायर होने तक स्विट्जरलैंड में ईरान के प्रतिनिधिमंडल और अमेरिका के बीच होने वाली बैठक टाल दी गई है. अमेरिका और ईरान में डील हुई है कि लेबनान समेत हर मोर्चे पर सीजफायर लागू किया जाएगा लेकिन इजरायल ने लेबनान से पीछे हटने से इनकार कर दिया है. अभी भी लेबनान में हिंसा जारी है. 

अमेरिका की तरफ से क्या कहा गया?

CNN की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब आज रात (अमेरिकी समयानुसार) स्विट्जरलैंड नहीं जा रहे हैं. उन्हें पहले ईरान के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर सामने बैठकर हस्ताक्षर करने (सेरेमनी के तौर पर) के लिए वहां जाना था. प्रवक्ता ने कहा कि समझौते के अगले चरण की बातचीत से जुड़ी व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह तय नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा, "जैसा कि उपराष्ट्रपति ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, आने वाली तकनीकी वार्ताओं की योजना अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंची है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जब भी मौका बनेगा, रवाना होने के लिए तैयार है, लेकिन इस तरह की बातचीत की व्यवस्थाएं कभी भी आसान या पूरी तरह अनुमानित नहीं होती हैं."

प्रवक्ता ने आगे कहा, "फिलहाल उपराष्ट्रपति आज रात रवाना नहीं हो रहे हैं. अगले कदम के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलते ही हम बताएंगे. हम जल्द से जल्द तकनीकी बातचीत शुरू करने के लिए उत्सुक हैं."

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल की तकरार बढ़ी, वेंस बोले- 'ट्रंप के सिवा तुम्हारा कोई नहीं, हमारे पैसे से तुम्हें हथियार मिले'

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
आशुतोष कुमार सिंह NDTV इंडिया के साथ बतौर चीफ सब-एडिटर काम करते हैं. इससे पहले द क्विंट के साथ असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं. देहाती यादो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran Talks, US Iran Deal, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com