विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

विवादों में घिरे अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

Also Read in
विवादों में घिरे अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला
डोनाल्ड ट्रंप ने टॉम प्राइस का इस्तीफा स्वीकार कर डॉन जे राइट को कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया है
वाशिंगटन: अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. टॉम प्राइस पर आधिकारिक यात्रा पर महंगे निजी विमान के इस्तेमाल का आरोप लगा था. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और डॉन जे राइट को कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया गया है. उन्होंने 29 सितंबर को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 59 मिनट पर अपना पद संभाला. प्राइस पर आधिकारिक यात्राओं के लिए महंगे चार्टर्ड विमान का इस्तेमाल करने का आरोप था. गुरुवार को उन्होंने इसके लिए 50,000 डॉलर का चेक दिया था.

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ 'युद्ध' के दावे को बताया बेतुका

हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार पर इस पूरे विमान का खर्च 10 लाख डॉलर आया था. स्वास्थ्य मंत्री बनने से पहले वह जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद थे. प्राइस ने अपने इस्तीफे में कहा, 'मैंने एक डॉक्टर और सरकारी कर्मचारी के रूप में 40 साल लोगों को प्राथमिकता दी है. मुझे दुख है कि हालिया घटनाओं के कारण इन जरूरी बातों से ध्यान हट गया.'

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के ऊपर उड़ाए बमवर्षक विमान

प्राइस का यह बयान व्हाइट हाउस ने जारी किया था. प्राइस, ट्रंप के 'ओबामाकेयर' को रद्द करने के लक्ष्य को पूरा करने में भी असफल रहे थे. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com