विज्ञापन

अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी भांगड़ा गीत, 25 साल बाद बॉलीवुड ने किया रिमिक्स, बादशाह के रैप, नेहा कक्कड़ की आवाज ने बनाया पार्टी गाना

पंजाबी भांगड़ा गीत, जो 1991 में अमर अर्शी ने गाया था वह 25 साल बाद बॉलीवुड ने रिमिक्स किया और बादशाह, नेहा कक्कड़ ने गाया, जिसमें अमर अर्शी ने भी आवाज दी थी. 

अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी भांगड़ा गीत, 25 साल बाद बॉलीवुड ने किया रिमिक्स, बादशाह के रैप, नेहा कक्कड़ की आवाज ने बनाया पार्टी गाना
अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी गीत, बॉलीवुड में रिमिक्स बनकर छाया
YouTube

अमर अर्शी वह पंजाबी सिंगर हैं, जिन्होंने 1991 में एक ऐसा गाना गाया, जो आज पार्टियों में खूब बजाया जाता है और लोग झूम कर डांस करते हैं. हालांकि 90 के दशक में आया अमर अर्शी का पॉपुलर गाना नहीं बल्कि इसका बॉलीवुड वर्जन लोगों के बीच छाया हुआ है, जो कि ओरिजनल गाने के 25 साल बाद आया था. इसमें बादशाह की रैप के अलावा अमर अर्शी और नेहा कक्कड़ की आवाज थी. जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ पर इस गाने को फिल्माया गया था और दर्शकों का प्यार मिला था. आइए आपको बताते हैं हम अमर अर्शी के 1991 में आए किस गाने की बात कर रहे हैं...

1991 में आया था अमर अर्शी का गाना

जाने माने पंजाबी सिंगर अमर अर्शी के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है काला चश्मा, जो 1991 में रिलीज हुआ था. यह एक पॉपुलर पंजाबी गीत है. हालांकि फैंस इसे 2016 में आई सिद्धार्थ और कैटरीना की फिल्म बार बार देखो से जानते हैं, जो कि इस गाने का रीमिक्स वर्जन है. इसे बादशाह, अमर अर्शी और नेहा कक्कड़ ने गाया था.   

ये भी पढ़ें- Happy Diwali: जॉनी वॉकर का दीवाली का वो गाना, 67 साल से दीपों के त्यौहार में बयां कर रहा आम आदमी का हाल

पंजाबी गाने के बोल

तेरे ना दियां धूमन पे गैयां
तू चंडीगढ़ तोहं आई नि
चंडीगढ़ तोहं आई नि
तेनु देख के होक भरदे ने
खड़े चोव्कन विच तबाही नि
थोड्डी ते काला टिल कुड़िये
थोड्डी ते काला टिल कुड़िये
ज्यों दाग ऐ चांद दे टुकड़े ते
तेनु काला चश्मा जचदा ऐ
जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते

पंजाबी गाने का मतलब 

"काला चश्मा" गाने की इन लाइनों का मतलब है, तुम्हारे नाम की चर्चा हर तरफ फैल गई है, क्योंकि तुम चंडीगढ़ से आई हो. तुम्हें देखकर लोग आहें भरने लगते हैं और जहां तुम खड़ी होती हो वहां जैसे हलचल मच जाती है. तुम्हारी ठोड़ी पर जो काला तिल है. वह ऐसा लगता है जैसे चांद के टुकड़े पर एक सुंदर सा निशान हो.तुम्हारे गोरे चेहरे पर काला चश्मा बहुत सुंदर लगता है. 

अमर अर्शी के पॉपुलर पंजाबी गीत

काला चश्मा के अलावा अमर अर्शी ने कई पंजाबी गीतों को आवाज दी है, जिसमें रंगली कोठी, पहली मुलाकात, छेड़ी ना और मजबूरी शामिल है. वह 90 के दशक में पॉपुलर गानों के लिए जाने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- तमन्ना का 2 साल पुराना गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज, 3 मिनट 48 सेकंड के वसूले एक करोड़, दिवाली पार्टियों में गूंजती है मधुबंती की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Chashma, Panjabi Song, Baadshah, Neha Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com