अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड रोधी एक और टीके को मंजूरी दे दी है. एफडीए ने वयस्कों को ‘नोवावैक्स' टीके की खुराक लगाने की बुधवार को मंजूरी दे दी. यह टीका अमेरिका में उपलब्ध तीन अन्य कोविड रोधी टीकों की तुलना में अधिक पापंरिक प्रकार का है और यह पहले से ही यूरोप और अन्य देशों में उपलब्ध है.
अमेरिका की करीब एक चौथाई वयस्क आबादी ने अब तक टीकाकरण नहीं लगवाया है, जबकि विशेषज्ञों को उम्मीद है कि लोग प्रोटीन आधारित टीके के आने के बाद टीकाकरण कराने में रुचि लेंगे. एफडीए ने 18 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों में ‘नोवावैक्स' की दो खुराकें लगाने की अनुमति दी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एफडीए के आयुक्त डॉ रॉबर्ट कैलिफ ने एक बयान में कहा, “मैं उन सभी लोगों को कोविड रोधी टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करता हूं जिन्होंने पात्र होने के बावजूद अब तक टीकाकरण नहीं कराया है.”
‘नोवावैक्स' के सीईओ स्टेनली एर्क ने कहा कि एफडीए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर इसके इस्तेमाल का मूल्यांकन कर रहा है. उन्होंने कहा कि ‘नोवावैक्स' ने बूस्टर खुराकों को लेकर भी आंकड़ें जमा करा दिए हैं.
एर्क ने यह भी कहा कि बाइडन प्रशासन ने ‘नोवावैक्स' की अब तक 32 लाख खुराकें खरीदी हैं और टीकाकरण इस महीने के अंत में शुरू हो सकता है. ‘नोवावैक्स' टीका स्पाइक प्रोटीन की प्रतियों से बनाया गया है. यह प्रोटीन कोरोना वायरस का आवरण बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं