सना:
दक्षिणी यमन में हुए हमलों में अलकायदा के 11 आतंकवादी मारे गए हैं। माना जाता है कि इन आतंकियों को निशाना बनाने के लिए अमेरिका ने दो ड्रोन हमले किए।
यमन की सेना के अधिकारियों ने बताया कि पहला हमला मारीब और शाबवा प्रांतों की सीमा के नजदीक कल हुआ। इसमें मिस्र के एक नागरिक सहित छह आतंकवादी मारे गए।
दूसरे हमले में मारीब में दो कारों को निशाना बनाया गया जिसमें अलकायदा के पांच आतंकवादियों की मौत हो गई। एक साल से अधिक समय से मारीब, शाबवा और अन्य दक्षिणी प्रांतों के कई हिस्से अलकायदा के नियंत्रण में हैं। अमेरिका ने अब तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है कि इन हमलों को उसने अंजाम दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
US Drone Attack On Yemen, यमन में अमेरिकी ड्रोन हमला