अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बड़ा झटका लगा है. सेक्स स्कैंडल और मुंह बंद करवाने के लिए पैसा देने (Trump Hush Money) के सभी 34 मामलों में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी करार दिया गया है. ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए की गई पेमेंट को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है. अब 11 जुलाई को ट्रंप को सजा सुनाई जा सकती है. दरअसल अदालत ने सजा की सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की है. डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में सजा भी हो सकती है. अगर ट्रंप पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया तो वह गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे.
डोनाल्ड ट्रंप पर क्या है मामला?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को साल 2016 में चुनाव से पहले 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान करने का आरोप है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जानकारी के मुताबिक पोर्न स्टार उस दौरान उनके अफेयर की कहानी को बेचने के लिए कथित तौर पर अमेरिका के ही एक अखबार नेशनल इंक्वायरर के संपर्क में थीं.
आरोप है कि उनको चुप कराने के लिए ही ट्रंप की तरफ से बड़ी रकम का भुगतान किया गया था. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई थी. मामला यह है कि ट्रंप ने जो पैसा वकील के जरिए पोर्न स्टार को दिया था वह लीगल नहीं था. पोर्न स्टार तक पहुंचने वाला पैसा ट्रंप ने वकील कोहेन को लीगल फीस के रूप में दिया था. न्यूयॉर्क सरकार के वकीलों का कहना है कि यह मामला ट्रंप की तरफ से उनके दस्तावेजों के साथ हेराफेरी से जुड़ा है, इसे न्यूयॉर्क में एक आपराधिक मामले के रूप में दर्ज किया गया है.

पोर्नस्टार के ट्रंप को लेकर सनसनीखेज खुलासे
- साल 2007 में लॉस एंजलिस में मुलाकात के दौरान ट्रंप ने उनको यौन संबंधों का ऑफर देने की कोशिश की लेकिन उस दौरान वह पीरियड्य से गुजj रही थीं.
- डेनिएल्स ने कहा कि जब वह पूर्व राष्ट्रपति से पहली बार मिलीं उस दौरान ट्रंप ने साटन का एक पायजामा पहना हुआ था.
- डेनिएल्स ने खुलासा किया कि होटल रूम में पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रंप से कपड़े चेंज करने के लिए कहा था, जिसे ट्रंप ने मान लिया.
- डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्नस्टार को बताया था कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया दोनों अलग-अलग कमरों में सोते हैं.
- पोर्नस्टार ने कोर्ट में खुलासा किया कि यौन संबंधों के समय डोनाल्ड ने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया था.
- स्टॉर्मी डेनिएल्स ने बताया कि वह आखिरी बार ट्रंप से साल 2011 में मिली थीं. उनके एजेंट ने बताया कि ट्रंप और उनकी कहानी एक मैगजीन में छपी है.
- अमेरिकी पोर्नस्टार ने अदालत में कहा कि ट्रंप ने उनके यौन संबंधों की बात छुपाने के लिए उनको 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था.
डोनाल्ड ट्रंप पर क्या है आरोप?
अमेरिकी पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप से वह कैलिफोर्निया और नवेदा के बीच में मौजूद तोहे लेक में होने वाले चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के समय हुई थी. पोर्नस्टार ने साल 2011 में 'इन टच वीकली' को एक इंटरव्यू दिया था.
साल 2018 में दिए एक टीवी इंटरव्यू में पोर्न स्टार ने दावा किया कि उनको दोनों के रिश्ते पर चुप्पी साधने की धमकी दी गई थी. बता दें कि पोर्न स्टार डेनिएल्ड ने जो इंटरव्यू 2011 में दिया था, उसको 2018 में रिलीज किया गया था. हालांकि ट्रंप के वकील डेनिएल्ड के आरोपों से इनकार करते रहे हैं.
कौन हैं ट्रंप पर आरोप लगाने वाली स्टॉर्मी डेनिएल्स?
स्टॉर्मी डेनिएल्स एक पोर्न स्टार रह चुकी हैं. उनका जन्म 1979 में लुइसियाना में हुआ था. उनका असली नाम स्टेफ़नी क्लिफ़ोर्ड है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के तौर पर की थी. 2004 में वह राइटर और डायरेक्टर भी बन गईं. उनका मौजूदा नाम स्टॉर्मी डेनिएल्स एक अमेरिकी बैंड और एक व्हिस्की ब्रांड से लिया गया है. उन्होंने कई फिल्मों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, जिससे उनको लोकप्रियता हासिल हुई. खास बात यह है कि स्टॉर्मी डेनिएल्स साल 2010 में लुइसियाना में सीनेट की उम्मीदवार थीं. हालांकि उन्होंने इस रेस से खुद को पीछे खींचते हुए उन्होंने दावा किया था कि उनको कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है.
क्या सजा होने पर ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगे?
डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसे देखते हुए ट्रंप मामले पर फैसला बहुत ही अहम माना जा रहा है. जानकारों का मानना है कि ट्रंप पर अगर महाभियोग चलाया जाता है या फिर आपराधिक मामला दर्ज होता है, तो भी उनको राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकेगा. जेल में रहते हुए भी वह अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभाल सकते हैं.हालंकि अगर ट्रंप की गिरफ्तारी होती है तो राष्ट्रपति पद के लिए उनकी दावेदारी में मुश्किलें जरूर खड़ी होंगी.
ये भी पढ़ें-पॉर्न स्टार को 'गुप्त दान': अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सभी 34 मामलों में दोषी करार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं