अमेरिका (United States) ने यूक्रेन (Ukraine) और ताइवान (Taiwan) पर तनाव से बचने के लिए प्रक्षेपण को दो बार स्थगित करने के बाद आखिरकार मंगलवार को लंबी दूरी की परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल (Nuclear-capable Ballistic Missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. वायु सेना ने इसकी घोषणा की. वायु सेना ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से प्रशांत क्षेत्र के ऊपर हथियार विहीन माइनुटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया.
यह मिसाइल रणनीतिक संघर्ष में परमाणु हथियार से लैस हो सकती है. पश्चिमी प्रशांत में मार्शल द्वीप समूह में क्वाजालीन एटोल तक मिसाइल के रीएंट्री वाहन ने लगभग 4,200 मील (6,760 किलोमीटर) की यात्रा की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायु सेना ने एक बयान में कहा, "यह परीक्षण प्रक्षेपण नियमित और निय आवधि की गतिविधियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यह जताना है कि अमेरिका का परमाणु निवारक सुरक्षित, विश्वसनीय और प्रभावी है." वायु सेना ने कहा कि, "इस तरह के परीक्षण पहले 300 से अधिक बार हुए हैं, और यह परीक्षण वर्तमान दुनिया की मौजूदा घटनाओं का परिणाम नहीं है."
मिसाइल परीक्षण मूल रूप से मार्च में तय किया गया था, लेकिन रूस के यूक्रेन पर 24 फरवरी के हमले के तनाव के चलते इसे रोक दिया गया था. अगस्त की शुरुआत में इसे दूसरी बार स्थगित कर दिया गया था क्योंकि शीर्ष अमेरिकी सांसद नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा की प्रतिक्रिया में चीन द्वारा कई बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण लॉन्च और लाइव-फायर अभ्यास पर सैन्य तनाव बढ़ गया था.
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "चूंकि चीन ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास को अस्थिर करने में संलग्न है, अमेरिका गलत अनुमान और गलत धारणा के जोखिम को कम करके एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के व्यवहार का प्रदर्शन कर रहा है."
अब्दुल रऊफ अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को चीन ने किया बाधित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं