अमेरिका (America ) के न्याय विभाग ने रविवार को कहा कि एक अमेरिकी दंपति को परमाणु युद्धपोतों (Nuclear Warships) के बारे में जानकारी बेचने के आरोप में वेस्ट वर्जीनिया (West Virginia) से गिरफ्तार किया गया है. यह दंपति उसे एक विदेशी राज्य मानता था. न्याय विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिकी नौसेना (US Navy) के लिए एक परमाणु इंजीनियर के रूप में काम कर चुके जोनाथन टोबे और उनकी पत्नी डायना दोनों चालीस साल के हैं. उन्हें शनिवार को फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के एजेंटों के द्वारा गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत में परमाणु ऊर्जा अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.
बयान में कहा गया है कि करीब एक साल तक दंपति ने परमाणु शक्ति वाले युद्धपोतों के डिजाइन से संबंधित प्रतिबंधित डाटा को एक ऐसे व्यक्ति को बेचा, जिसे वे एक विदेशी शक्ति का प्रतिनिधि मानते थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ ही शिकायती हलफनामे में आरोप लगाया गया है कि जोनाथन टोबे की अपने काम के सिलसिले में परमाणु-संचालित युद्धपोतों पर प्रतिबंधित डाटा तक पहुंच थी. उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोतों के डाटा का आदान-प्रदान करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में लगभग एक लाख डॉलर का सहयोग किया था.
बयान के अनुसार, हलफनामे में कहा गया है कि अप्रैल 2020 में टोबे ने एक विदेशी सरकार को एक पैकेज मेल किया था जिसमें बयान के अनुसार प्रतिबंधित डाटा का एक नमूना और एक गुप्त संबंध स्थापित करने के निर्देश थे.
शिकायत के अनुसार, एफबीआई ने पैकेज को इंटरसेप्ट किया और अंडरकवर एजेंट ने दंपति के साथ संबंध स्थापित करने के लिए खुद को विदेशी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पेश किया.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'हमारे शासन को अस्थिर करने की सोचना भी मत', तालिबान ने अमेरिका को दी चेतावनी
* खुद को अमेजान का अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
* अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी दक्षिण चीन सागर में समंदर के अंदर टकराई, क्षतिग्रस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं