विज्ञापन

अमेरिकी ड्रोन ने तबाह कर दिया ईरानी सबमरीन, US सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो

ईरान पर ताजा हमलों में अमेरिका ने पहली बार समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले की तस्वीरें जारी की हैं. ईरान के तटीय इलाकों पर बने नेवल बेस को निशाना बनाया गया है.

अमेरिकी ड्रोन ने तबाह कर दिया ईरानी सबमरीन, US सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास नेवल बंदरगाह पर हमला किया है.
NDTV

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर समुद्री ड्रोन के सहारे एक सबमरीन पर हमला किया है. अमेरिकी सेना ने इस हमले के लिए पानी के ऊपर चलने वाले मानवरहित समुद्री ड्रोनों का इस्तेमाल किया है. 

अमेरिकी ड्रोनों ने बंदर अब्बास नेवल बेस पनडुब्बी और जहाजों के मेंटेनेंस फैसिलिटी को पूरी तरह तबाह कर दिया. CENTCOM ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है.

ऐसा माना जा रहा है कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी पनडुब्बी को एक मानवरहित समुद्री ड्रोन के जरिए मार गिराया गया हो.

तीन 'कोर्सेर' ड्रोनों ने मचाई तबाही

अमेरिकी सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 'कोर्सेर' मॉडल के तीन वन-वे अटैक अनक्रूड सरफेस वेसल्स का इस्तेमाल किया गया था. ये समुद्री ड्रोन सीधे ईरानी नौसेना के सबसे सुरक्षित ठिकाने बंदर अब्बास नेवल बेस में दाखिल हुए और तय ठिकानों से जा टकराए.

कहा जा रहा है कि इस हमले में ईरान की 'गदीर क्लास' पनडुब्बी को तबाह कर दिया गया. ये पनडुब्बी उथले पानी में छिपकर हमला करने में माहिर मानी जाती है.

कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहा था ईरान

अमेरिकी सेना के मुताबिक, "बीती रात किए गए इन हमलों के बाद, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखने की ईरान की क्षमता काफी हद तक कमजोर हो गई है. यह कार्रवाई ईरान के हौसलों को पस्त करने के लिए जरूरी थी."

यह भी पढ़ें: ईरान ने नहीं उल्टा अमेरिका ने ही Hormuz में लगा दिया 20% का टोल! Trump बोले- हम ही होर्मुज के गार्जियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US War, CENTCOM Drone Operations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com