विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2012

26/11 हमले के चलते हाफिज सईद पर रखा इनाम : अमेरिका

पाकिस्तान में कई संगठनों ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि पाक−अफगान सीमा पर नाटो का सप्लाई रूट रोके जाने की वजह से अमेरिका ने इनाम रखने का फैसला किया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के सिर पर 51 करोड़ के इनाम पर अमेरिका ने अपना रुख साफ किया है। अमेरिका के मुताबिक हाफिज के सिर पर इनाम मुंबई हमलों में उसकी भूमिका को देखते हुए रखा गया है। पाकिस्तान में कई संगठनों ने अमेरिका पर यह आरोप लगाया था कि पाक−अफगान सीमा पर नाटो की सप्लाई रूट रोके जाने की वजह से अमेरिका ने यह फैसला लिया है।

अमेरिका ने इन आरोपों को पूरी तरह से नाकार दिया है। अमेरिका ने साफ किया कि हाफिज सईद एक आतंकवादी है और किसी भी कीमत पर उसे न्याय व्यवस्था की कमियों का फायदा उठाते हुए आजाद रहने नहीं दिया जा सकता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Sayeed, Makki, Most Wanted Terrorist, US Announces $10 Million Reward, 26/11 Mastermind, हाफिज सईद, मक्की, आतंकी की सूची, अमेरिका ने घोषित किा इनाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com