विज्ञापन

फारस की खाड़ी में भारत ने तैनात की 'क्विक रिस्पॉन्स टीम', नाविकों की सुरक्षा को लेकर हाई-लेवल मीटिंग

युद्ध के चलते फारस की खाड़ी में बढ़ते खतरों के बीच भारत ने भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है.

फारस की खाड़ी में भारत ने तैनात की 'क्विक रिस्पॉन्स टीम', नाविकों की सुरक्षा को लेकर हाई-लेवल मीटिंग

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है.  केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोणोवाल की अध्यक्षता में बुलाई गयी एक हाई-लेवल मीटिंग में ये अहम फैसले लिए गए. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हम हालात पर ध्यान दे रहे हैं. अपने नाविकों की सुरक्षा और समुद्री संपत्तियों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं. हम देश और विदेश की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं और अगर कुछ नया होता है, तो तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं."

बैठक में नौवहन महानिदेशक ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस समय क्षेत्र की क्या स्थिति है और भारतीय झंडे वाले जहाजो और भारतीय नाविकों की हालत कैसी है. फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य, ओमान की खाड़ी और आसपास के समंदर में मिसाइल, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक दखल जैसी गतिविधियां और सुरक्षा खतरे बढ़े हैं. इसलिए मंत्रालय ने भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है.

यह भी पढ़ें- ईरान जंग के बीच पाकिस्तान पर गहराया तालिबान का संकट! कंधार सीमा पर अटैक कर 7 चौकियां कब्जाने का दावा

भारतीय झंडे वाले जहाजों की निगरानी शुरू

मंत्रालय ने भारतीय झंडे वाले जहाजों की वास्तविक समय में निगरानी शुरू कर दी है. एमएमडीएसी डीजीकॉम सेंटर के जरिए 24x7 निगरानी की व्यवस्था की गई है. जहाजों, उनके मालिकों और प्रबंधकों के लिए कुछ जरूरी रिपोर्टिंग नियम भी तय किए गए हैं. भारतीय नौसेना, विदेश मंत्रालय, समुद्री बचाव केंद्र और विदेशों में भारतीय दूतावास आपस में लगातार तालमेल बनाए हुए हैं.

प्रभावित नाविकों और उनके परिवारों को हर तरह की जरूरी मदद दी जा रही है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि, "भारत सरकार मुश्किल समय में अपने नाविकों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. मंत्रालय भारतीय जहाजों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है. चाहे वो ऑपरेशन से जुड़ी मदद हो, कूटनीतिक सहयोग हो या मानवीय सहायता. भारत अपने समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए देश और विदेश के सभी जरूरी साझेदारों के साथ मिलकर काम करता रहेगा."

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट की आग में झुलसा कच्चा तेल, $82.73 पर पहुंचा भाव, अब आगे क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Persian Gulf Security, Indian Sailors Safety, Sarbananda Sonowal, Quick Response Team, Maritime Security Threats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com