विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2014

सीरिया : यूएन सैनिक विद्रोहियों के कब्जे से भागे

दमिश्क:

संयुक्त राष्ट्र के 40 सैनिकों का समूह सीरिया की गोलान पहाड़ी से रविवार को आतंकवादियों के कब्जे से निकल भागने में सफल रहा। इस्लामिक आतंकवादियों ने इन सैनिकों का अपहरण कर लिया था।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई विद्रोहियों ने शनिवार को फिलीपींस के सैनिकों के दो समूहों को घेर लिया था। ये सैनिक संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल के लिए काम कर रहे थे। सैनिकों का यह समूह ऐसे समय में बचकर भागा है, जब इसके पहले शनिवार को 32 फिलीपींस वासियों को सशस्त्र लड़ाकों के साथ भीषण संघर्ष के बाद बचा लिया गया था।

इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल में शामिल फिजी के 44 सैनिकों को विद्रोहियों ने गुरुवार को कुनीत्रा चौक पर नुसरा फ्रंट द्वारा चलाए गए एक अभियान में बंधक बना लिया था। नुसरा फ्रंट सीरिया स्थित अलकायदा की एक शाखा है।

संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को कहा था कि फिजी के सैनिक सुरक्षित हैं और उनके बंधकों ने कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए सैनिकों को बंधक बनाया है।

लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया संकट, संयुक्त राष्ट्र सैनिक, गोलान पहाड़ी, फिलीपींस, Syria Crisis, UN Soldiers, Golan, Philippine Peacekeepers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com