विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2013

सीरिया में अधिकांश मौतें परंपरागत हथियारों से हुई : संयुक्त राष्ट्र

सीरिया में अधिकांश मौतें परंपरागत हथियारों से हुई : संयुक्त राष्ट्र
जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित मानवाधिकार टीम की रिपोर्ट में सीरिया में बंदूकों और मोर्टार जैसे पारंपरिक हथियारों के हमले में सर्वाधिक लोगों की मौत होने की बात कही गई है। मरने वालों में बच्चों की संख्या बहुत अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में सोमवार को रिपोर्ट को पेश करते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग के अध्यक्ष पाउलो पिनेरियो ने कहा, "हथियारों का हस्तांतरण वहां नहीं होना चाहिए जहां उनका उपयोग मानवता के खिलाफ अपराध, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के उल्लंघन और युद्ध अपराधों के लिए किया जाना हो। सीरिया में यही त्रासद सच्चाई है।" उन्होंने उल्लेख किया कि सीरिया में सरकारी पक्ष और विपक्ष दोनों ही नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

पिनेरियो ने कहा कि जेनेवा में अमेरिका और रूस के बीच हुआ समझौता संघर्ष समाप्त करने का एक आधार स्तंभ बन सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष में अधिकांश लोगों की मौतें बंदूकों और मोर्टार जैसे परंपरागत हथियारों से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पूरे देश में हवाई बमबारी और तोपों से गोले बरसा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया, परंपरागत हथियार, संयुक्त राष्ट्र, पश्चिमी देश, रासायनिक हथियार, इस्तेमाल का सबूत, बराक ओबामा, अमेरिका, Barack Obama, US, Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com