रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी युद्ध (War) सातवे महीने में प्रवेश कर गया है. वहीं यूक्रेन की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के मेन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी ने एक अजीब दावा किया है. इसको लेकर उन्होंने एक आधिकारिक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें कहा गया कि राजधानी कीव के ऊपर आसमान अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) से भरा हुआ है. आसमैन में क्या उड़ रहा है अभी तक उनकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई है. ऐसे में ऑब्जर्वेटरी को समझ नहीं आ रहा कि ये एलियंस हैं या फिर दुश्मन देश की चाल.
दो वेदर स्टेशनों से निरीक्षण प्रीप्रिंट डेटाबेस arXiv में यूएफओ को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, लेकिन अभी तक उसकी समीक्षा नहीं हो पाई. यूक्रेनी खगोलविदों ने कीव और आसपास के इलाकों में कम दृश्यता वाली वस्तुओं की निगरानी की बात कही है, जिनकी रफ्तार काफी ज्यादा रहती है. कीव और दक्षिण में करीब 75 मील की दूसरी पर स्थित विनारिवका गांव में लगे वेदर स्टेशनों से इनका निरीक्षण किया गया, लेकिन अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकारी एजेंसियां ऐसी घटनाओं को यूएपी यानी अज्ञान हवाई घटना के रूप में संदर्भित करती हैं. टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि हम बड़ी संख्या में वस्तुओं का निरीक्षण करते हैं और हम उन्हें हर जगह देखते हैं. रिसर्च करने वाली टीम ने इस UAP को दो कैटेगरी में बांटा है.
चमकीली और अंधेरी वस्तुएं पहली कैटेगरी Cosmics (ब्रह्मांडीय), जबकि दूसरी Phantoms (फैंटम) है. आमभाषा में फैंटम का मतलब छाया या आभास होता है. इसमें Cosmics प्रकाशमान पिंड हैं, जो आकाश की तुलना में अधिक चमकीले होते हैं, जबकि फैंटम अंधेरी वस्तुएं हैं. ये पूरी तरह से काली दिखाई देती हैं.
चमकीली और अंधेरी वस्तुएं पहली कैटेगरी Cosmics (ब्रह्मांडीय), जबकि दूसरी Phantoms (फैंटम) है. आमभाषा में फैंटम का मतलब छाया या आभास होता है. इसमें Cosmics प्रकाशमान पिंड हैं, जो आकाश की तुलना में अधिक चमकीले होते हैं, जबकि फैंटम अंधेरी वस्तुएं हैं. ये पूरी तरह से काली दिखाई देती हैं. इस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कहा कि ये उड़ने वाली वस्तुएं पहचानने के लिए बहुत क्षणभंगुर हैं, जो कि लाइव साइंस के अनुसार, यूक्रेन में चल रहे युद्ध में इस्तेमाल किए जा रहे विमान और ड्रोन के उपयोग की ओर इशारा करती हैं.
ये भी पढ़ें :
- अरविंद केजरीवाल Exclusive : "क्या मैं कांग्रेस को कमजोर कर सकता हूं ? राहुल गांधी काफी नहीं हैं"
- नामीबिया से एक खास विमान में पहले ग्वालियर पहुंचेंगे चीते, फिर हेलीकॉप्टर से जाएंगे नेशनल पार्क : 10 बातें
- AAP के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
दिल्ली: जौहरीपुर एक्सटेंशन इलाके में मकान गिरा, दो लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं