विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

क्यों रोया नॉर्थ कोरिया का तानाशाह? तस्वीरों में देखिए जब घुटने पर बैठ गए किम जोंग, नम आंखों से लगाने लगे गले

नॉर्थ कोरिया से ऐसी तस्वीरे आ रही हैं जिसमें किम जोंग उन नम आंखों के साथ दिख रहे हैं, घुटनों के बल श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं, कुछ परिवारों को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं.

क्यों रोया नॉर्थ कोरिया का तानाशाह? तस्वीरों में देखिए जब घुटने पर बैठ गए किम जोंग, नम आंखों से लगाने लगे गले
नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग की नई तस्वीरें आई सामने
  • नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने रूस के लिए लड़ते हुए मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
  • किम जोंग उन ने शहीद सैनिकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की और उन्हें गले लगाया.
  • किम ने युद्ध में विशिष्ट करतब दिखाने वाले कमांडिंग अधिकारियों को डीपीआरके हीरो की उपाधि से सम्मानित किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के बारे में दुनिया यह जानती है कि वो ऐसे क्रूर तानाशाह हैं जो अपने विरोधियों पर कोई रहम नहीं दिखाते. अगर बात जान लेने तक आएगी तो बिना एक बार हिचके वो उन्हें मारने का आदेश दे देंगे. लेकिन अब नॉर्थ कोरिया से ऐसी तस्वीरे आ रही हैं जिसमें किम जोंग उन नम आंखों के साथ दिख रहे हैं, घुटनों के बल श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं, कुछ परिवारों को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं.

दरअसल नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को नई तस्वीरें जारी की हैं जिसमें किम जोंग यूक्रेन के खिलाफ रूस के लिए लड़ते हुए मारे गए अपने सैनिकों के चित्रों के सामने घुटने पर बैठे दिख रहे हैं. साथ ही वो शहीद जवानों के परिजनों को गले लगाते भी दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह तस्वीरें एक समारोह की हैं. यहां किम मेडल देते हुए, उन्हें मारे गए सैनिकों के चित्रों के बगल में रखते हुए और लौटे सैनिकों को सांत्वना देते देखा गया. किम जोंग ने इन सैनिकों को "नायक" के रूप में सम्मानित किया जिन्होंने अपनी जवानी और जीवन का बलिदान दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने कहा कि किम ने विदेशी अभियानों में लड़ने वाले और "विशिष्ट करतब दिखाने वाले" कमांडिंग अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से "डीपीआरके (नॉर्थ कोरिया) हीरो" की उपाधि से सम्मानित किया. इसमें कहा गया है कि उन्होंने स्मारक की दीवार पर एक फूल भी चढ़ाया और शोक में डूबे परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

Latest and Breaking News on NDTV

साउथ कोरियाई और पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया ने 2024 में 10,000 से अधिक सैनिकों को रूस भेजा, मुख्य रूप से कुर्स्क क्षेत्र में. इसके अलावा उसने तोपखाने के गोले, मिसाइलों और लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम भई भेजे हैं. साउथ कोरिया ने कहा है कि रूस के लिए लड़ते हुए लगभग 600 नॉर्थ कोरियाई सैनिक मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते ही नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को "वीर" बताया था. दरअसल रूस और नॉर्थ कोरिया तेजी से अपने रिश्तों को घनिष्ठ बना रहे हैं. इसमें पिछले साल एक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करना भी शामिल है जब पुतिन ने नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था. इस साल अप्रैल में, नॉर्थ कोरिया ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने यूक्रेन में रूसी सैनिकों के साथ अग्रिम पंक्ति में अपने सैनिकों की एक टुकड़ी तैनात की है. 

यह भी पढ़ें: "नॉर्थ कोरिया के जवान वीर हैं": किम जोंग अपनी सेना से इतना खुश क्यों हो गए?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com