विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2014

यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन ने की ओबामा से बात : व्हाइट हाउस

यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन ने की ओबामा से बात : व्हाइट हाउस
पुतिन और ओबामा की फाइल तस्वीर

व्हाइट हाउस का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट को हल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से बात की है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी ने कहा, राष्ट्रपति ओबामा ने सुझाव दिया कि रूस लिखित रूप में ठोस प्रतिक्रिया दे। यह प्रस्ताव अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूसी विदेश मंत्री सरजेई लावरोव को इस सप्ताह हेग में दिया था। यूक्रेन और यूरोपीय संघ के साथ चर्चाओं के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया गया। पुतिन और ओबामा के बीच इस बात पर सहमति बनी कि केरी और लावरोव अगले चरणों पर चर्चा के लिए मुलाकात करेंगे।

इससे पहले ओबामा ने सीबीएस साक्षात्कार के जरिये रूस को यूक्रेन से सेनाएं वापस लेने के लिए कहा था। उन्होंने रूस से कहा था कि वह इस संकट को बढ़ावा देना बंद करे। यह पहले ही यूरोप के नक्शे को दोबारा खींच चुका है और शीत युद्ध के पूर्व-पश्चिम अलगाव को दोबारा शुरू कर चुका है।

सऊदी अरब की यात्रा करने वाले अमेरिकी नेता ने पुतिन को बताया, संकट को हल करने के लिए अमेरिका अभी भी कूटनीतिक मार्ग का समर्थन करता है। लेकिन कार्नी ने कहा कि ओबामा ने पुतिन को यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी कि यह तभी संभव है, जब रूस अपनी सेनाएं वापस बुला ले और यूक्रेन की क्षेत्रीय संप्रभुता एवं अखंडता का उल्लंघन करने के लिए और कुछ न करे।

ओबामा ने यह भी कहा कि यूक्रेन की सरकार इस संकट के प्रति नियंत्रित रवैया अपना रही है और वह संवैधानिक सुधार एवं लोकतांत्रिक चुनावों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने रूस से इस प्रक्रिया को समर्थन देने और भविष्य में किसी तरह के उकसावे से बचने को कहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूक्रेन, क्रीमिया, रूस, अमेरिका, बराक ओबामा, व्लादिमीर पुतिन, Ukraine, Russia, USA, Barack Obama, Vladimir Putin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com