ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से कहा है कि वह लॉकडाउन हटाने को लेकर अभी कोई गारंटी नहीं दे सकते हैं कि क्योंकि अप्रैल 2020 में कोविड-19 महामारी के चरम पर रहने की तुलना में अब भी अस्पतालों में कहीं अधिक संख्या में संक्रमित मरीज भर्ती हैं. जॉनसन ने सर्वाधित जोखिमग्रस्त आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक 1.5 करोड़ लोगों को देने का लक्ष्य इस हफ्ते सरकार के पूरे करने के बाद टीकाकरण कार्य में शामिल हर किसी की सराहना की.
उन्होंने अभूतपूर्व राष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना की, लेकिन कहा कि अभी आराम से बैठने का वक्त नहीं आया है. जॉनसन ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते हम लॉकडाउन से बाहर निकलने का खाका पेश करेंगे, हालांकि कुछ चीजें बहुत ही अनिश्चित हैं.'' उन्होंने अनलॉक योजना के लिए पूर्व निधार्रित 22 फरवरी की तारीख का जिक्र करते हुए यह कहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन अंतिम हो और हम सावधानी के साथ आगे बढ़ें. इसलिए,कृपया घरों के अंदर ही रहें और जीवन की रक्षा करें.'' प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि पाबंदियों में ढील देने को लेकर वह आशावादी हैं लेकिन मौजूदा लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाये जाने के बारे में वह गारंटी नहीं दे सकते हैं.
सरकार लॉकडाउन की पाबंदियां हटाने के प्रथम कदम के तौर पर आठ मार्च से स्कूलों को फिर से खोलना शुरू करने की उम्मीद कर रही है. ब्रिटेन में सोमवार को कोविड-19 के 9,765 नये मामले सामने आए. पिछले साल दो अक्टूबर के बाद से पहली बार संक्रमण का प्रति दिन का आंकड़ा 10,000 से नीचे आया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं