ब्रिटेन (Britain) की सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि ब्रिटेन की सेना ट्रक ड्राइवरों (Truck Drivers) की कमी की आशंका के बाद जारी संकट को कम करने में मदद पहुंचाने के लिए सोमवार से फ्यूल स्टेशंस (Fuel Stations) पर पेट्रोल पहुंचाना शुरू करेगी. सरकार ने कहा, "सोमवार से अस्थायी सहायता प्रदान करने के लिए करीब 200 सैन्य टैंकर कर्मियों को तैनात किया जाएगा, इनमें से 100 ड्राइवर है. जिससे की पेट्रोल स्टेशनों पर दबाव कम करने और भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से व्यापक कदम उठाए जा सकें."
इस सप्ताह की शुरुआत में पूरे ब्रिटेन में वाहन चालक फ्यूल स्टेशंस पर कतार में थे. खाली टैंकों के चलते लोगों में काफी गुस्सा था. सरकार ने कहा है कि संकट के पीछे ईंधन पहुंचाने के लिए टैंकर चालकों की कमी और अभूतपूर्व मांग है. पूरे सप्ताह ईंधन की मांग स्थिर रही है और स्टेशन धीरे-धीरे फिर से स्टॉक कर रहे हैं, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में अभी भी गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रिटेन के मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने कहा, "पिछले एक सप्ताह से इंडस्ट्री की ओर से किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद, हम लगातार यह संकेत देख रहे हैं कि पंपों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है."
उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि ब्रिटेन में ईंधन की कोई राष्ट्रीय कमी नहीं है, और लोगों को सामान्य रूप से ईंधन खरीदना जारी रखना चाहिए. जितनी जल्दी हम अपनी सामान्य खरीदारी की आदतों में लौटेंगे, उतनी ही जल्दी हम सामान्य स्थिति में लौट सकते हैं,"
- - ये भी पढ़ें - -
* UK के नियम पर भारत का पलटवार : यहां आने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन- सूत्र
* महाराष्ट्र से मैनचेस्टर पहुंची ये पुरानी लोहे की कुर्सी, वहां के रेस्टोरेंट में आई नज़र, जानें क्या है पूरी कहानी...
* UK संसद में कश्मीर का मुद्दा उठा, भारत ने PM मोदी के खिलाफ 'टिप्पणियों' पर जताया ऐतराज़
क्या हैं UK के COVID-19 परीक्षण, क्वारंटाइन और वैक्सीन से जुड़े नियम, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं