विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

फिनलैंड में चाकू मारने की घटना में दो की मौत, छह घायल :पुलिस

पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि बाद में अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया और कई अन्य के फरार होने की बात कही. 

फिनलैंड में चाकू मारने की घटना में दो की मौत, छह घायल :पुलिस
प्रतीकात्मक फोटो
हेलसिंकी: फिनलैंड के तुर्कू शहर में आज चाकू के हमले की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और छह घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि बाद में अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया और कई अन्य के फरार होने की बात कही. 

तुर्कू की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘चाकू मारने की घटना का शिकार आठ लोग हुए. दो मारे गये और छह घायल हो गये.’’ पुलिस ने एक संदिग्ध के पैरों पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया. सुरक्षा बलों ने ट्विट पर लिखा कि पुलिस अन्य संभावित हमलावरों की तलाश कर रही है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: