विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2014

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल
स्कूल में फायरिंग की घटना के बाद बदहवास स्टूडेंट और परिजन (चित्र : रॉयटर्स)
वाशिंगटन:

अमेरिका के एक स्कूल में एक छात्र ने स्कूल के कैफेटेरिया में गोलीबारी की, जिससे एक अन्य छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बाद में छात्र ने आत्महत्या कर ली।

वाशिंगटन राज्य में सिएटल से 55 किलोमीटर दूर मेरीसवीले-पिलचुक हाईस्कूल के कैफेटेरिया में गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को हुई। गोलीबारी करने वाले की पहचान जेलेन फ्राइबर्ग के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि उसने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या से पहले फ्राइबर्ग ने गोलीबारी कर एक लड़की को मार डाला।

इस घटना में दो अन्य लड़कियां और दो लड़के जख्मी हो गए। घायलों को निकट के एक अस्पताल ले जाया गया। बीबीसी की खबर के मुताबिक चार घायलों में से दो तो गोलीबारी करने वाले छात्र के रिश्तेदार हैं। दोनों के सिर में गोलियां लगी हैं। घायल छात्रों में से एक जेरन बेब ने बताया कि गोलीबारी करने वाला छात्र अपने प्रेम संबंधों से परेशान था और जिन लोगों को उसने गोली मारी, उसमें वह लड़की भी थी। इस साल इस क्षेत्र में स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com