विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

टेक्सास : ट्रंप के समर्थन में चल रहा बोट प्रचार अभियान मुश्किल में फंसा, कई नावें पानी में डूबीं

ट्रेविस काउंटी शेरीफ कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, "उसे लेक ट्रेविस पर ट्रंप के समर्थन में चल रही परेड के दौरान कई नावों के मुश्किल में फंसे होने से जुड़ी कॉल आई. इस पर जवाब भी दिया गया.

टेक्सास : ट्रंप के समर्थन में चल रहा बोट प्रचार अभियान मुश्किल में फंसा, कई नावें पानी में डूबीं
ट्रंप के समर्थन में चल रहे बोट अभियान में शामिल कई जहाज डूबे
ह्यूस्टन:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर जोर-शोर से प्रचार अभियान चल रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थन में टेक्सास में चल रही ऐसी ही एक बोट परेड को शनिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को दोबारा चुने जाने के समर्थन में टेक्सास में चल रहा बोट परेड अभियान उस समय मुश्किल में आ गया है, जब प्रचार अभियान में शामिल कई जहाज पानी में डूबने लग गए. 

ट्रेविस काउंटी शेरीफ कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, "उसे लेक ट्रेविस पर ट्रंप के समर्थन में चल रही परेड के दौरान कई नावों के मुश्किल में फंसे होने से जुड़ी कॉल आई. इस पर जवाब भी दिया गया. कई नावें डूब गई हैं."

शेरीफ की प्रवक्ता क्रिस्टिन डार्क ने कहा कि गलत तरह से नाव चलाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. लेक ट्रेविस पर परेड में किसी के घायल होने या चिकित्सा आपातकाल की कोई सूचना नहीं मिली है. डार्क ने कहा, "कुछ नावें पानी के अंदर थीं, कुछ खड़ी हुई थीं, कुछ नांव डूब रही थीं, ये सब अलग-अलग चीजें हैं." 

उन्होंने कहा, "झील पर आज काफी संख्या में नावें थीं. अधिकारी आंकड़े जुटा रहा है कि कितनी नांव डूबी हैं और कितने लोगों को बचाया गया है. बता दें कि 2,500 से ज्यादा लोगों ने फेसबुक पर बताया था कि वे ट्रंप की बोट परेड में हिस्सा ले रहे हैं. डार्क ने बताया कि ये पुरेड 3 से 5 किलोमीटर लंबी थी.

वीडियो: भारत-चीन विवाद पर मदद को तैयार, हमसे जो हो सकेगा करेंगे : डोनाल्ड ट्रंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Election Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com