विज्ञापन

'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप की बड़ी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. इस बार उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. ट्रंप की यह धमकी डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले आई है.

'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप की बड़ी धमकी

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में आज की रात बहुत भारी होने वाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन आज रात खत्म हो रही है. ईरान पर हमले भी बढ़ गए हैं. इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि आज रात एक सभ्यता पूरी तरह खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने कहा कि 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा.

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब ईरान पर जबरदस्त तरीके से हमले हो रहे हैं. ईरान के रेलवे ब्रिज को भी इजरायल ने उड़ा दिया है. ईरान के खार्ग द्वीप पर भी लगातार कई हमले हुए हैं. हालांकि, ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले कर रहा है. इजरायल के कई इलाकों में ईरान ने मिसाइल दागी है.

अब ट्रंप की चेतावनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आज रात ईरान पर जबरदस्त हमले होंगे. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है और शायद वह मंगलवार की रात हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ेंः हमले में पूरी तरह तबाह हुआ तेहरान का सिनेगॉग, तबाही का मंजर देख इजरायल पर भड़के ईरान के यहूदी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो लेकिन शायद ऐसा होगा.'

ट्रंप ने यह भी कहा कि पूरी तरह से सत्ता बदल गई है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हैं तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है, कौन जाने? 

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, 'हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है. 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा.'

ट्रंप जहां एक तरफ धमकियां दे रहे हैं तो वहीं उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस युद्ध के सैन्य मकसद पूरे हो गए हैं.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका के सैनिक करेंगे बगावत? ट्रंप की धमकियों के कारण सेना के पास हैं सिर्फ दो रास्ते

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com