विज्ञापन

क्या ट्रंप और एलन मस्क फिर से बन गए दोस्त, गिले-शिकवे दूर कर अमेरिकी राष्ट्रपति संग क्यों जाएंगे चीन?

Donald Trump China Visit: ट्रंप के इस डेलिगेशन में सिर्फ मस्क और कुक ही नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली कंपनियों के मुखिया भी शामिल हैं.

क्या ट्रंप और एलन मस्क फिर से बन गए दोस्त, गिले-शिकवे दूर कर अमेरिकी राष्ट्रपति संग क्यों जाएंगे चीन?
ट्रंप के चीन दौरे पर कई दिग्गज कारोबारी साथ जाएंगे. इसमें एलन मस्क का भी नाम है. (फाइल फोटो)
AFP

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच गिले शिकवे खत्म हो गए हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि  ट्रंप अपने आगामी चीन दौरे पर दिग्गज कारोबारियों का एक 'पावरफुल' डेलिगेशन ले जा रहे हैं और इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम एलन मस्क का है. ट्रंप और मस्क की इस नई केमिस्ट्री ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हालांकि इस लिस्ट में कई और कारोबारी भी शामिल हैं.

बीबीसी के अनुसार, बीजिंग जाने वाले इस आधिकारिक डेलिगेशन में मस्क के साथ एप्पल के सीईओ टिम कुक और ब्लैक रॉक के लैरी फिंक जैसे दिग्गज भी शामिल होंगे.

कुल 17 बड़े कॉर्पोरेट दिग्गज ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन में सवार होकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने पहुंचेंगे. यह ट्रिप ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी और आर्थिक मोर्चे पर काफी तनातनी चल रही है और ट्रंप अपनी इस टीम के जरिए चीन को अपनी व्यापारिक ताकत का अहसास कराना चाहते हैं.

क्या मैसेज दे रहे ट्रंप?

ट्रंप के इस डेलिगेशन में सिर्फ मस्क और कुक ही नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली कंपनियों के मुखिया भी शामिल हैं. इसमें मेटा की दीना पॉवेल मैककॉर्मिक, बोइंग के केली ऑर्टबर्ग, वीजा के रयान मैकिनर्नी और गोल्डमैन सैक्स के डेविड सोलोमन जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में एनवीडिया (Nvidia) के बॉस जेन्सन हुआंग का नाम गायब है, जबकि वह खुद इस दौरे का हिस्सा बनने की इच्छा जता चुके थे.

एक और अहम नाम माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा का है. उनकी मौजूदगी इसलिए खास है क्योंकि 2023 में चीन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए माइक्रोन के चिप्स पर पाबंदी लगा दी थी. ट्रंप का उन्हें साथ ले जाना बीजिंग को एक सीधा संदेश है कि अमेरिका अपनी कंपनियों के हितों के लिए डटकर खड़ा है.
Latest and Breaking News on NDTV

एलन मस्क से पैच अप हो गया? 

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच जून 2025 में एक खास बिल की वजह से रिश्तों में तल्खी आ गई थी. मस्क ने ट्रंप के टैक्स और खर्च से जुड़े बिल पर टिप्पणी की थी. उन्होंने इसकी सख्त आलोचना करते हुए कहा था कि यह जनता के पैसों की बर्बादी का बिल है. यह शर्मनाक है. मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने कहा था कि यह सब बर्दाश्त के बाहर है.

मस्क का कहना था कि यह बिल रात में पास कर दिया गया, जिससे इस पर ज्यादा चर्चा न हो सके. आरोप-प्रत्यारोप के बीच नौबत यहां तक पहुंच गई की एलन मस्क ने ट्रंप के महाभियोग तक की मांग कर दी. हालांकि मस्क ने एक्स पर किए गए कई पोस्ट को लेकर माफी मांगी थी और कहा था कि बात काफी आगे बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका-ईरान से चीन क्या सबक ले रहा है? आखिर कौन है उसका निशाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com