विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2011

'लीबिया में खेल खत्म होने के करीब'

अंतरराष्ट्रीय शतरंज परिसंघ के अध्यक्ष इल्यूमझिनोव रविवार को त्रिपोली में थे। वह गद्दाफी के साथ शतरंज खेलते हुए टीवी पर दिखाई दिए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: विश्व शतरंज के रूसी प्रमुख किरसन इल्यूमझिनोव ने सप्ताहांत में त्रिपोली का दौरा किया था। उन्हें इस निर्देश के साथ वहां भेजा गया था कि वह लीबियाई शासक मुअम्मार गद्दाफी को साफ कर दें कि खेल खत्म होने के करीब है। अफ्रीका में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत मिखाइल मार्गेलोव ने यह जानकारी सोमवार को जाहिर की। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय शतरंज परिसंघ के अध्यक्ष इल्यूमझिनोव रविवार को त्रिपोली में थे। वह गद्दाफी के साथ शतरंज खेलते हुए टीवी पर दिखाई दिए थे। लीबिया संकट में राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के विशेष दूत के रूप में मास्को की मध्यस्थता के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे मिखाइल मार्गेलोव ने सोमवार को कहा कि वह शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए अगले सप्ताह त्रिपोली का दौरा करेंगे। मार्गेलोव ने कहा, "अपने दौरे के पूर्व शुक्रवार को इल्यूमझिनोव ने मुझे फोन किया था और मुझे बताया था कि वह त्रिपोली जा रहे हैं, और शतरंज के सवालों पर चर्चा के लिए गद्दाफी से मुलाकात कर सकते हैं।" मार्गेलोव ने कहा, "मैंने इल्यूमझिनोव को सुझाव दिया कि सफेद गोटी चलिए और ई-2 से ई-4 तक जाइए और गद्दाफी को यह स्पष्ट बता दीजिए कि उनके पक्ष का खेल खत्म होने के करीब है।" इल्यूमझिनोव उत्तर अफ्रीकी देशों में शतरंज के प्रसार के लिए एक सरकारी दौरे पर शनिवार को लीबिया पहुंचे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, खेल, खत्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com