विज्ञापन

रूसी सेना के एक और टॉप जनरल को किया गोलियों से छलनी, यूक्रेन से US तक के निशाने पर थे खुफिया एजेंसी के नंबर 2

Top Russian Military Intelligence Official Shot: चार साल पहले यूक्रेन पर रूस के फुल स्केल के आक्रमण शुरू होने के बाद से मॉस्को में एक के बाद एक बड़े जनरल को निशाना बनाया गया है अलेक्सेयेव उस फेहरिस्त में लेटेस्ट हैं.

रूसी सेना के एक और टॉप जनरल को किया गोलियों से छलनी, यूक्रेन से US तक के निशाने पर थे खुफिया एजेंसी के नंबर 2
रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के उप प्रमुख व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हमला

रूस की सेना के एक हाई-प्रोफाइल जनरल को मॉस्को में ही कई बार गोली मार दी गई है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस की राजधानी के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक आवासीय इमारत में हुए हमले के बाद रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के उप प्रमुख व्लादिमीर अलेक्सेयेव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. GRU रूस की सबसे बड़ी विदेशी सैन्य खुफिया एजेंसी है और उसके नंबर 2 पर यह हमला हुआ है. अभी उनकी हालत कैसी है, यह जानकारी बाहर नहीं आई है. लगभग चार साल पहले यूक्रेन पर रूस के फुल स्केल के आक्रमण शुरू होने के बाद से मॉस्को में एक के बाद एक बड़े जनरल को निशाना बनाया गया है अलेक्सेयेव उस फेहरिस्त में लेटेस्ट हैं.

"यूक्रेन पर हवाई हमलों को कॉर्डिनेट करने में बड़ा हाथ"

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने व्लादिमीर अलेक्सेयेव की पहचान यूक्रेन के अंदर नागरिक लक्ष्यों पर मिसाइल और हवाई हमलों के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में की थी. ब्रिटेन के सैलिसबरी में 2018 के नर्व एजेंट हमले के पीछे रूस की GRU सैन्य खुफिया एजेंसी पर आरोप लगने के बाद अलेक्सेयेव को यूरोपीय संघ ने भी प्रतिबंधित किया था.

इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान "दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों" के आयोजन के लिए उन्हें 2016 में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित भी किया गया था. 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव जीता था. रूस पर आरोप लगा कि उसने ट्रंप ने जिताने के लिए हिलेरी क्लिंटन को धांधली करके हरवाया था. 

अलेक्सेव 2011 से रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय के दूसरे नंबर के कमांडर रहे हैं. कथित तौर पर उन्हें क्रेमलिन द्वारा 2017 में रूसी संघ के हीरो की उपाधि से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें: मॉस्को में एक और कार धमाका, इस बार 2 पुलिस अफसर मरे, पुतिन के वफादारों को कौन बना रहा निशाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com