विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

स्विट्जरलैंड में पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की गई जान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना रविवार दोपहर दक्षिण-पश्चिम वॉले कैंटन के सैंटेश पास में हुई.

Also Read in
स्विट्जरलैंड में पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की गई जान
विमान दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • स्विट्जरलैंड में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • दुर्घटना दक्षिण-पश्चिम वॉले कैंटन के सैंटेश पास में हुई
  • दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है
जिनेवा: स्विट्जरलैंड में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना रविवार दोपहर दक्षिण-पश्चिम वॉले कैंटन के सैंटेश पास में हुई.

ये भी पढ़ें:  स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर बर्फ में दबे इस जोड़े का शव 75 साल बाद मिला

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. 

VIDEO : स्विट्जरलैंड में मिशन NSG पर पीएम मोदी


स्विट्जरलैंड के सरकारी टेलीविजन चैनल आरटीएस के मुताबिक, एक प्रशिक्षण विमान पाइपर वैरियर-2 एचबी पीटीएल बर्न कैंटन में सीलैंड एविएशन क्लब ऑफ बील में पंजीकृत था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Switzerland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com