विज्ञापन
This Article is From May 19, 2018

अफगानिस्तान: क्रिकेट मैच के दौरान एक के बाद एक तीन विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 43 घायल

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक क्रिकेट मैच के दौरान श्रृंखलाबद्ध तरीके से हुए तीन विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए हैं.

अफगानिस्तान: क्रिकेट मैच के दौरान एक के बाद एक तीन विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 43 घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • क्रिकेट मैच के दौरान एक के बाद एक तीन विस्फोट
  • इस हादसे में 8 लोगों की मौत
  • 43 अन्य घायल भी हो गए
काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक क्रिकेट मैच के दौरान श्रृंखलाबद्ध तरीके से हुए तीन विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए हैं. एक समाचार एजेंसी के अनुसार, सरकार के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि विस्फोट शुक्रवार करीब आधी रात में जलालाबाद के स्पिंघर क्रिकेट स्टेडियम में हुए, जहां सैकड़ों की तादाद में लोग स्थानीय टीमों के बीच हो रहे एक मैच को देखने पहुंचे थे. घायलों को अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें:  नेपाल में भारतीय वाणिज्य दूतावास कार्यालय के बाहर धमाका

उन्होंने कहा, "दर्शकों के बीच तीन विस्फोट हुए" खोगयानी ने कहा कि विस्फोट किस प्रकार हुए, अभी स्पष्ट नहीं है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजक भी मृतकों में शामिल हैं. टूर्नामेंट रमजान के साथ आयोजित किया जा रहा था और इसमें जलालाबाद की कई स्थानीय टीमें खेल रही थीं. जलालाबाद में हाल के महीनों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह भी पढ़ें: ‘नर्मदा इंडस्ट्रीज’ में विस्फोट से एक की मौत, आठ लोग घायल

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया कि विस्फोट में उसका हाथ नहीं है. अफगानिस्तान में रात के वक्त खेलों के मैच का आयोजन असामान्य घटना है, क्योंकि इनमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं, और आतंकी हमलों के शिकार बन सकते हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Explosions In Afghanistan, Explosion In Cricket Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com