अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) के पुलिस जिला 5 में बुधवार को सरकारी कर्मचारियों की एक मिनी बस को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में आठ लोग घायल हो गये. काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया, “बुधवार सुबह पुलिस जिले 5 में ग्रामीण पुनर्वास एवं विकास मंत्रालय के कर्मचारियों की एक मिनी बस को सड़क किनारे लगाये गये बम से निशाना बनाया और इस बम विस्फोट (Bomb Explosion) में आठ लोग घायल हुए है.” उन्होंने बताया कि सभी घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया.किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.
इससे पहले इस साल अगस्त के मध्य में, काबुल में बुधवार शाम की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण विस्फोट हुआ था, प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बताया था कि कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है. पुलिस ने कहा कि कई हताहत हुए हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि कितने थे. तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि 35 लोगों के घायल होने या मारे जाने की खबर थी.है. जबकि अल जज़ीरा ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से 20 लोगों के मारे जाने की बात बताई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं अगस्त की शुरुआत में पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) के पक्तिका प्रांत में एक रहस्यमय धमाके में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक शीर्ष कमांडर उमर खालिद खुरासानी (Omar Khalid Khorasani) और तीन अन्य प्रमुख आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया में आई एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर में कहा गया कि अफगान अधिकारियों व स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, खुरासानी समेत आतंकी संगठन के वरिष्ठ कमांडरों को लेकर जा रहे वाहन को रविवार को रहस्यमय विस्फोटक उपकरण से निशाना बनाया गया.
देखें यह वीडियो भी:- अफगानिस्तान में क्रिप्टो एक्चेंज बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं