विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

बड़े पैमाने पर ‘हिंग्लिश’ पाठ्यक्रम लाने की तैयारी कर रहा है ब्रिटेन का यह कॉलेज

कॉलेज का यह फैसला छात्रों के इस भाषा को सीखने के आकर्षण को देखते हुए किया गया है. यह भाषा अंग्रेजी और हिंदी का मिलाजुला रूप है.

Also Read in
बड़े पैमाने पर ‘हिंग्लिश’ पाठ्यक्रम लाने की तैयारी कर रहा है ब्रिटेन का यह कॉलेज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लंदन: हिंग्लिश पाठ्यक्रम की पिछले साल शुरुआत करने वाला ब्रिटेन का एक कॉलेज इस साल से बड़े पैमाने पर इस पाठ्यक्रम में छात्रों को दाखिला देने की योजना बना रहा है. कॉलेज का यह फैसला छात्रों के इस भाषा को सीखने के आकर्षण को देखते हुए किया गया है. यह भाषा अंग्रेजी और हिंदी का मिलाजुला रूप है. पोर्टमाउथ कॉलेज ने बताया कि यह पाठ्यक्रम छात्रों में लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि वह भारतीय कंपनियों से जुड़ने की इच्छा रखते हैं और इस पाठ्यक्रम के जरिए हासिल की गई हिंदी की जानकारी से उन्हें अच्छी शुरुआत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : लंदन : मां ने पर्दा नहीं हटाया, कॉलेज ने गेट नहीं खोला

कॉलेज में ई6 प्रोग्राम के प्रमुख ने कहा, 'हिंग्लिश पाठ्यक्रम पिछले ही सप्ताह समाप्त हुआ है और अभी से अगले साल के पाठ्यक्रम के बारे में छात्र और व्यस्क लोग पूछताछ करने लगे हैं.’ 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Mixture Of English And Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com