विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

IS कमजोर हुआ है, अभी हारा नहीं : थेरेसा मे

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शनिवार को अपने इराकी समकक्ष हैदर अबादी को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर जीत की बधाई दी

IS कमजोर हुआ है, अभी हारा नहीं : थेरेसा मे
फाइल फोटो
  • 'IS कमजोर हुआ है, अभी हारा नहीं'
  • थेरेसा मे ने हैदर अबादी को आईएस पर जीत की बधाई दी
  • 'इराक के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं आतंकवादी'
लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शनिवार को अपने इराकी समकक्ष हैदर अबादी को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर जीत की बधाई दी. लेकिन उन्होंने साथ ही चेताया कि आईएस 'अभी तक हारा नहीं' है. एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, थेरेसा ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी सीरिया की सीमा के पार से अभी भी इराक के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं. उन्होंने इराकी प्रधानमंत्री द्वारा शुक्रवार को आतंकवादी समूह के खिलाफ लड़ाई की समाप्ति की घोषणा के बाद जारी एक बयान में यह बात कही. 

यह भी पढ़ें: खुफिया एजेंसी ने PM थेरेसा मे की हत्या की साजिश को नाकाम किया: रिपोर्ट

अबादी ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट का अब इराक के महत्वपूर्ण क्षेत्र में नियंत्रण नहीं रहा और आईएस के खिलाफ लड़ाई तीन साल से अधिक समय तक चले अभियानों के बाद खत्म हो गई. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मे ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री अबादी और सभी इराकियों को इस ऐतिहासिक क्षण के लिए बधाई देती हूं. यह एक अधिक शांतिपूर्ण व समृद्ध देश के निर्माण की ओर एक नए अध्याय का संकेत है." 

VIDEO: न्यूयॉर्क अटैक आतंक है तो वेगस क्यों नहीं?
थेरेसा ने आगे कहा, "हमें हालांकि इस बात पर स्पष्ट होना चाहिए कि दाएश अभी कमजोर हुआ है, लेकिन पूरी तरह हारा नहीं है. वह अभी भी सीरियाई सीमा के पार से इराक के लिए खतरा बना हुआ है." इराकी सेना ने शनिवार को इराक के पश्चिमी रेगिस्तान से आईएस लड़ाकों को उनके नियंत्रण वाले आखिरी इलाकों से खदेड़ दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Theresa May, Islamic State
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com