अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को अमेरिका से देश की ताकवर बंदूकों की लॉबी के खिलाफ खड़े होने की अपील की है. टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 18 बच्चों की मौत होने के बाद जो बाइडेन ने यह अपील की है. उन्होंने व्हाइट हाइस से दिए अपने संबोधन में कहा, "कब हम...ईश्वर के नाम पर बंदूकों की लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे. यह समय है जब हर मां-बाप का दर्द देश के हर नागरिक तक पहुंचे. हमें हर चुने हुए दफ्तर में यह साफ करना होगा कि अब काम करने का समय आ गया है."
बाइडेन ने अपने दर्द को भी साझा किया, जब उन्होंने 1972 के एक कार एक्सीडेंट में अपनी पहली पत्नि और बेटी को खो दिया था और 2015 में उनके जवान बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जो बाइडेन ने कहा, बच्चे को खोना ऐसा है जैसे आपकी रूह का एक हिस्से के चिथड़े हो गए हों. आपके सीने में एक खालीपल आ जाता है और आपको लगता है आप उसी में खो रहे हो...आप फिर कभी दोबारा वैसे नहीं रह पाते जैसे थे."
इस बीच टेक्सास के उवाल्डे में प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. मृतकों में 19 बच्चों समेत कुल 21 लोग शामिल हैं. बता दें कि 18-वर्षीय बंदूकधारी ने मंगलवार को टेक्सास के एक प्राइमरी स्कूल में जमकर गोलियां बरसाईं, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई.
स्टेट के गवर्नर के अनुसार, देश के स्कूल में यह एक घातक हमला है. इसके पहले गवर्नर ग्रेग एबट ने एक संवाददाता सम्मेलन में हमलावर की ओर से 14 छात्रों और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं