विज्ञापन

तारिक रहमान की टीम में कौन बनेगा मंत्री? BNP की जीत के बाद तैयार होने लगा सरकार गठन का ढांचा

BNP की प्रचंड जीत के बाद अब सवाल है कि तारिक रहमान अपनी कैबिनेट में किन नेताओं को जगह देंगे. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थायी समिति के प्रमुख चेहरे ही मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं.

तारिक रहमान की टीम में कौन बनेगा मंत्री? BNP की जीत के बाद तैयार होने लगा सरकार गठन का ढांचा
तारिक रहमान की पार्टी BNP ने जीता बांग्लादेश चुनाव.
  • बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP ने 200+ सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा किया है.
  • तारिक ने 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर में देश वापसी की और पार्टी को मजबूत चुनावी स्थिति में खड़ा किया.
  • BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल और पूर्व वाणिज्य मंत्री अमीर खुसरो कैबिनेट में शामिल होने के प्रमुख दावेदार हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP ने बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने की घोषणा कर दी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, BNP ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री बनने जा रहे तारीक रहमान किन नेताओं को अपनी कैबिनेट में शामिल करेंगे?

तारिक रहमान: निर्वासन से लौटकर सत्ता के शिखर तक

तारिक रहमान, BNP के चेयरपर्सन, 17 साल बाद लौटकर मौजूदा चुनाव में सबसे आगे रहे. उन्होंने 2025 के अंत में स्व-निर्वासन खत्म कर देश वापसी की थी और अपनी पार्टी को 10-दलीय गठबंधन के साथ मजबूत चुनावी स्थिति में खड़ा किया. उन्होंने स्थिरता, आर्थिक सुधार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली को मुख्य एजेंडा बनाया.

कौन-कौन नेता मंत्री पद की दौड़ में हैं?

BNP के भीतर 'कोर टीम' मानी जाने वाली नेताओं की सूची पहले से स्पष्ट संकेत देती है कि तारीक रहमान की संभावित कैबिनेट कैसी हो सकती है.

तारिक रहमान, मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और अमीर खसरू महमूद चौधरी.

तारिक रहमान, मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और अमीर खसरू महमूद चौधरी.

1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर

BNP के महासचिव फखरुल बीते 15 सालों तक विपक्ष का चेहरा रहे. वे संगठन और जमीनी स्तर के नेटवर्क को जोड़ने वाले रणनीतिक नेता हैं. तारिक रहमान के सबसे भरोसेमंद चेहरों में शामिल हैं.

2. अमीर खुसरो महमूद चौधरी

पूर्व वाणिज्य मंत्री और BNP की आर्थिक–नीतियों के मुख्य रणनीतिकार हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी की लाइन तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनकी वापसी कैबिनेट में लगभग तय मानी जा रही है. 

3. गायेश्वर चंद्र रॉय

BNP की वरिष्ठ स्थायी समिति के सदस्य हैं. जमीनी स्तर से उठे नेता हैं. बांग्लादेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं. एक खास बात यह है कि वे इस चुनाव में ढाका से जीतने वाले पहले हिंदू सांसदों में शामिल हो सकते हैं.

4. डॉ. अब्दुल मोईन खान

BNP के 'इंटेलेक्चुअल विंग' का चेहरा हैं. वे संविधान, लोकतांत्रिक सुधार और सिविल–लिबर्टीज से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की नीतियों को आकार देते रहे हैं.

5.सलाहुद्दीन अहमद 

लंबे समय तक रहस्यमयी गुमशुदगी और फिर भारत में निर्वासन के बाद 2024 में बांग्लादेश लौटे. पार्टी में उनकी वापसी भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रही है. ऐसे में सलाहुद्दीन का सरकार में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. 

6. रूहुल कबीर रिजवी

BNP कार्यालय से उनकी त्वरित प्रेस कॉन्फ़्रेंस और तेज बयानबाज़ी उन्हें पार्टी का आक्रामक प्रवक्ता बनाती है. कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है.

कौन नेता बनेगा किंगमेकर?

विशेषज्ञों के अनुसार, मिर्जा फखरुल और अमीर खुसरो तारिक रहमान की सरकार में सबसे प्रभावशाली दो व्यक्ति होंगे. नीति, प्रशासन, गठबंधन प्रबंधन और आर्थिक दिशा-निर्देश का बड़ा हिस्सा इसी जोड़ी के हाथ में जा सकता है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com