बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP ने 200+ सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा किया है. तारिक ने 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर में देश वापसी की और पार्टी को मजबूत चुनावी स्थिति में खड़ा किया. BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल और पूर्व वाणिज्य मंत्री अमीर खुसरो कैबिनेट में शामिल होने के प्रमुख दावेदार हैं.