Afghanistan crisis: अफगानिस्तान संकट पर विचार विमर्श के लिए जी 7 देशों की आपात बैठक से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)ने कहा कि तालिबान (Taliban) को उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कर्मों से जांचा जाएगा. ऑनलाइन आयोजित की जा रही इस बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन कर रहा है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट' ने कहा है कि मंगलवार को इस बैठक में जॉनसन जी 7 देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका के नेताओं को अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े रहने और शरणार्थियों के लिए सहयोग तथा मानवीय सहायता जारी रखने की मांग करेंगे.
तालिबान ने खाद्य आपूर्ति रोकी, अंद्राब घाटी में खतरनाक हालात : अमरुल्लाह सालेह
माना जा रहा है कि इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मानवाधिकारों की रक्षा और क्षेत्र में स्थिाइत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से सहायता तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास पर ब्रिटेन की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की भी अपील करेंगे.जॉनसन ने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता हमारे नागरिकों और पिछले बीस वर्षों से हमें सहयोग करने वालों को सुरक्षित निकालने के अभियान को पूरा करना है,लेकिन जब हम इसके बाद के चरण की ओर देखते हैं तो ‘यह जरूरी है कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तौर पर साथ आएं और दीर्घकालिक संयुक्त प्रक्रिया के लिए सहमत हों.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तालिबान के अल्टीमेटम के बीच अमेरिका ने काबुल से 10900 और लोगों को निकाला
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा,‘इसी लिए हमने जी7 की आपात बैठक बुलाई है. हम अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ मानवाधिकारों की रक्षा और दो दशकों में की गई प्रगति को बनाए रखने के लिए सभी मानवीय और राजनीतिक माध्यमों का इस्तेमाल जारी रखेंगे. तालिबान को उसकी बातों के बजाए कर्मों से जांचा जाएगा.'यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव से भी बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं