पाकिस्तान में पेशावर के निकट तालिबान आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए 21 सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तालिबान ने गुरुवार को सरकार समर्थक मिलीशिया के 23 सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर लिया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
यह स्थान खबर पख्तूनख्वाह की राजधानी पेशावर से कुछ दूरी पर है। खबर है कि इन सुरक्षाकर्मियों को क्रिकेट के एक मैदान में गोली मारी गई है। दो अन्य सुरक्षाकर्मी भाग निकलने में कामयाब रहे, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भाग निकलने में सफल रहे सुरक्षाकर्मियों में से एक ने स्थानीय प्रशासन को इस घटना के बारे में सूचित किया।
तालिबान ने गुरुवार को सरकार समर्थक मिलीशिया के 23 सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर लिया था। 200 से अधिक आतंकवादियों ने इन लोगों को अगवा किया। इन आतंकियों के पास अत्याधुनिक राइफल और ग्रेनेड थे। इस हमले के समय ही दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी, तालिबान, पाकिस्तान में आतंकवाद, Pakistan Taliban, Soldiers Killed, Pakistan Terrorism