ताइवान (Taiwan) की सेना ने कहा है कि 68 चीनी लड़ाकू विमान (Chinese fighter jets) और 13 युद्धक जहाज़ों (Warships) ने ताइवान जलडमरू (Taiwan Strait) में ताइवान और चीन को अलग करने वाली अनौपचारिक "मीडियन लाइन" (Median Line) का उल्लंघन किया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा से भड़ाक चीन ताइवान के करीब उग्र युद्धअभ्यास कर रहा है जिसके बाद ताइवान का यह बयान आया है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, " हम कम्युनिस्ट सेना की तरफ से ताइवान जलडमरू की मीडियन लाइन जान-बूझ कर पार किए जाने और आस-पास के समुद्र और हवा को खराब करने की निंदा करते हैं."
नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद भड़के हुए चीन ने मंगलवार से शनिवार तक ताइवान को घेर कर 6 समुद्री क्षेत्रों में लाइव फायर सैन्य अभ्यास शुरू किया था. इसी वजह से चीन ने अमेरिका (US) के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग खत्म करने की घोषणी की. चीन ने शुक्रवार को कहा है कि वो अमेरिका के साथ कई रक्षा बैठकें रद्द कर रहा है. साथ ही चीन ने अमेरिका के साथ पर्यावरण को लेकर होने वाली अहम बातचीत को भी स्थगित कर दिया है. चीन ने यह फैसला अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़क कर लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा चीन, " अमेरिका-चीन क्लामेट चेंज टॉक्स स्थगित" कर रहा है और मंत्रालय के नेताओं के बीच की फोन की बातचीत और दो सुरक्षा बैठकें भी रद्द की जा रही हैं."
चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन की सख्त असहमति का अपमान हुआ है.
इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) पर शुक्रवार को प्रतिबंध (Sanctions) लगाने की घोषणा भी की. चीन की यह घोषणा इस हफ्ते हुई उनकी ताइवान यात्रा (Taiwan Visit) के बाद आई है. नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन को इतना भड़का दिया है कि उसे ताइवान के नज़दीक ताकत प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा.
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पेलोसी चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर तौर से हस्तक्षेप कर रही थीं और चीन की संप्रभुता और सीमाई समग्रता को कम कर रहीं थीं, इस कारण चीन पेलोसी और उनके निकट परिवार पर प्रतिबंध लगाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं