विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

ताइवान के समुद्री सीमा से होकर गुजरा चीन का विमान वाहक पोत, तनाव बढ़ा

शी ने नेशनलिस्ट पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र के समापन के दौरान कहा था कि देश को बांटने के सभी कृत्य और तिकड़म नाकाम होंगे.

Also Read in
ताइवान के समुद्री सीमा से होकर गुजरा चीन का विमान वाहक पोत, तनाव बढ़ा
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन के विमान वाहक पोत के अपने समुद्री सीमा से होकर गुजरने पर आपत्ति दर्ज कराई है. उधर, बीजिंग ने ‘देश को बांटने के’ किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी है. मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि कई अन्य सहयोगी नौकाओं ने भी ताइवान के जल रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया और वे आज दोपहर उस जगह से चली गईं. ध्यान हो कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार चीन को बांटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी थी. शी ने नेशनलिस्ट पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र के समापन के दौरान कहा था कि देश को बांटने के सभी कृत्य और तिकड़म नाकाम होंगे. उन्होंने कहा कि इनकी जनता द्वारा निंदा की जाएगी और इतिहास इन्हें सजा देगा.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने फोन करके शी चिनफिंग को फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

गौरतलब है कि 1949 में हुए गृहयुद्ध के बाद से चीन और ताइवान अलग-अलग हो गए थे. हालांकि चीन अब भी ताइवान को अपने भूभाग मानता है.  दोनों देशों के रिश्तों में तब से और कटुता आ गई है जब से बीजिंग की आलोचक ताइवानी राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने सत्ता संभाली है. उनकी सरकार ने इस बात को मानने से इंकार किया है कि ताइवान‘एक चीन’ का हिस्सा है.

VIDEO: डोकलाम में चीनी सैनिक हुए तैनात.


साइ ने चीन के तथाकथित सैन्य विस्तार के खिलाफ चेताया है. विमान वाहक पोत ने ताइवान में उस समय भी विवाद पैदा किया था जब पोत ने पिछले साल जनवरी में ताइवान के जलडमरूमध्य में प्रवेश किया था. पोत के ताइवान के क्षेत्र में जाने को बीजिंग द्वारा शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था. (इनपुट एएफपी से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taiwan China Conflict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com