विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2012

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने सात लोगों की हत्या की

बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अल्पसंख्यक शिया समुदाय के पांच लोगों और एक एनजीओ के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और डॉक्टरों ने कहा कि मोटर साइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक वैन पर गोली चलाई जिसमें पांच लोग मारे गए।

इस बीच शिया समूहों ने कहा कि जो लोग मारे गए वे सभी शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इस हमले को निशाना बनाकर की गई हत्या करार दिया। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोग वैन में सवार होकर स्पिनी रोड से काम पर जा रहे थे। डाक्टरों ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी है। इन लोगों को दो अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गया। इस हमले के लिए किसी भी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि इसमें अतिवादी गुटों का हाथ है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में बंदूकधारी ने एक स्थानीय एनजीओ के वाहन पर हमला किया और उसके दो कर्मचारियों की हत्या कर दी। इस हमले के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। इन हमलों से क्रुद्ध शिया समुदाय के लोग क्वेटा में सड़कों पर उतर आये और उन्होंने व्यस्त बारोरी रोड पर धरना प्रदर्शन किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Militants Attack In Balochistan, बलूचिस्तान में आंतकियों ने की हत्या, Balochistan, बलूचिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com