सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी के लिए मिशन लॉन्च.
- 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी. अंतरिक्ष की उनकी यह यात्रा 8 दिनों की थी. दोनों को 10 दिनों बाद वापस पृथ्वी पर आना था.
- इस मिशन के दौरान सुनीता और बुच को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे. मिशन का मेन मकसद स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को साबित करना था.
- लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी टलती गई. NASA ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट के सर्विस मॉड्यूल के थ्रस्टर में एक छोटा सा हीलियम लीक है. 25 दिनों बाद स्पेसक्राफ्ट के कैप्सूल में 5 हीलियम लीक हुए. 5 थ्रस्टर्स काम करना बंद कर चुके थे.
- स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश कई बार की गई. लेकिन इस खराबी को दूर नहीं किया जा सका. इस कारण सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी टलती गई.
- बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स दोनों ही अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं और अमेरिकी नेवी के टेस्ट पायलट हैं लेकिन उन्हें इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की तैयारी के साथ नहीं भेजा गया था.
- लेकिन अपने पुराने अनुभव के आधार पर दोनों कामयाबी के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर टिके हुए हैं और पूरे समय वहां प्रयोगों और मेंटीनेंस के काम में जुटे रहे हैं.
- बीते दिनों सुनीता की वापसी की उम्मीद तब बढ़ी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्षयात्रियों को वापस लाने का काम एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को सौंपा. फिर स्पेसएक्स ने अंतरिक्षयात्रियों की वापसी के लिए 'क्रू-10 मिशन' को स्पेसएक्स रॉकेट फाल्कन 9 से लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी कारणों से यह लॉन्चिंग टाल दी गई.
- नासा और स्पेसएक्स ने फंसे हुए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च कर दिया है. इस मिशन में ड्रैगन अंतरिक्षयान को लेकर फाल्कन 9 रॉकेट नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी है.
- फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन 9 रॉकेट के साथ एक क्रू ड्रैगन कैप्सूल शाम 7:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) प्रक्षेपित हुआ. इस मिशन में चार सदस्यों की टीम ने अपने लक्ष्य की ओर यात्रा शुरू की.
- अब यदि क्रू-10 मिशन सफल होता है, तो विलियम्स और विल्मोर के 20 मार्च के बाद आईएसएस से प्रस्थान करने की उम्मीद है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunita Williams, Sunita Williams At Space, Sunita Williams Back To Earth, Sunita Williams And Butch Wilmore, Sunita Williams Barry Wilmore Stuck In Space