विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2019

चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

इससे पहले भारत में चीन के राजदूत लुओ जाओहुई थे. उन्हें विदेश मामलों का उप मंत्री नियुक्त किया गया है. 

चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया
चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया
बीजिंग:

चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है. वह दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ एवं बीजिंग में भारतीय राजदूत के तौर पर तैनात रह चुके विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ करीब से काम कर चुके हैं.  

पाकिस्तान में चीन के राजदूत के तौर पर काम कर चुके सुन चीनी विदेश मंत्रालय के नीति एवं योजना विभाग के महानिदेशक रहे हैं. 

इससे पहले भारत में चीन के राजदूत लुओ जाओहुई थे. उन्हें विदेश मामलों का उप मंत्री नियुक्त किया गया है. 

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यहां को बताया कि सुन की नियुक्ति को लेकर भारत ने चीन को समझौते के बारे में बता दिया है.

किम जोंग उन ने भेजा ट्रंप को 'खूबसूरत पत्र', अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हम दोनों को हो गया है प्यार

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने सुन को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत में चीन जनवादी गणराज्य के नए राजदूत के तौर पर नियुक्त किए गए माननीय सुन वीदोंग को बधाई.''

चीन और दक्षिण एशिया के संबंधों में विशेषज्ञता रखने वाले सुन ने भारतीय विदेश मंत्री के साथ उस समय निकटता से मिलकर काम किया था जब जयशंकर 2009 से 2013 के बीच भारतीय राजदूत के तौर पर बीजिंग में नियुक्त थे. उस समय सुन उपमहानिदेशक थे.

पाकिस्तान के बजट में इस बार 100 करोड़ करतारपुर कॉरिडोर के नाम, अधिकारी बोले - पूरा हो चुका है 50 प्रतिशत काम

मिस्री ने चीन के उपविदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने वाले लुओ से भी मुलाकात की.

यहां भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘राजदूत विक्रम मिस्री ने उप विदेश मंत्री और भारत में चीन के पूर्व राजदूत लुओ जाओहुई से मुलाकात की. राजदूत ने उपविदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए लुओ को बधाई दी. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी आगामी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया.''

इनपुट - आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sun Weidong, Indian Ambassador, Ambassador, China Indian Ambassador
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com