विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

काबुल की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 30 लोगों की मौत

गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमंद ने बताया कि हमलावर पैदल आया था और उसने जमां मस्जिद में खुद को उड़ा दिया.

Also Read in
काबुल की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 30 लोगों की मौत
किसी संगठन ने फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है...
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विसफोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए. गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमंद ने बताया कि हमलावर पैदल आया था और उसने जमां मस्जिद में खुद को उड़ा दिया.

यह मस्जिद दश्ती बार्च इलाके में है. इस्तेकलाल अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद साबिर नसीब ने कहा कि दो शवों को अस्पताल में लाया गया है. किसी संगठन ने फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghan Capital Kabul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com