विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

नाइजीरिया में मस्जिद में भीषण आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई.

Also Read in
नाइजीरिया में मस्जिद में भीषण आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत
नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 50 की मौत (फाइल फोटो)
कानो (नाइजीरिया): उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. हमले का संदेह बोको हराम के जिहादियों पर है. आदामावा राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर (125 मील) की दूरी पर मुबी के उंगुवार शुवा इलाके में मदीना मस्जिद में नमाज के दौरान यह धमाका हुआ. अदामावा राज्य की पुलिस के प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने बताया, 'मुबी के उंगुवार शुवा इलाके की मदीना मस्जिद में सुबह की नमाज के वक्त हुए विस्फोट में अब तब कम से कम 50 लोग मारे गए हैं.' उन्होंने बताया, 'धमाके में कई अन्य लोग घायल हो गए. हमारे पास अभी आंकड़े नहीं हैं, क्योंकि उनका कई अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.'

यह भी पढ़ें : काम कर रहे निहत्थे मछुआरों पर बोको हराम का हमला, 31 की मौत

प्रवक्ता ने बताया, 'यह एक (आत्मघाती) हमला था. हमलावर श्रद्धालुओं के बीच मिला हुआ था. वह नमाज अदा करने वाले कई लोगों के साथ मस्जिद में आया था.' उन्होंने बताया, 'जिस समय नमाज अदा की जा रही थी, उसी समय उसने विस्फोट कर दिया.'

VIDEO : नाइजीरियाई छात्रों पर हमले में 6 गिरफ्तार
जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के बारे में पूछे जाने पर अबुबाकर ने कहा, 'हम सभी इस तरह के हमलों के बारे में जानते हैं. हम किसी एक के बारे में संदेह नहीं व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि ऐसे हमलों के पीछे किसका हाथ है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nigeria, Suicide Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com