नस्‍लीय टिप्‍पणी करने वाले आमिर शौकीन को त्रिपुरा ले जाने की तैयारी, करोल बाग से किया गया गिरफ्तार

  • 2:50
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

त्रिपुरा के युवक के साथ नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर आमिर शौकीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आमिर वीडियो वायरल होने के बाद से फरार था, लोकेशन बदल रहा था. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आमिर को करोल बाग से दबोचा. इस केस में त्रिपुरा और दिल्ली पुलिस दोनों बहुत एक्टिव हैं, दोनों जगह केस दर्ज किया गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले में आक्रोश जताया था और कार्रवाई की बात कही थी. त्रिपुरा CM ने भी जांच के निर्देश दिए हैं. इस घटना पर पूर्वोत्तर से दिल्ली तक नाराजगी. आरोपी पर पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है. इस मामले में बड़ा अपडेट ये है कि आज त्रिपुरा पुलिस ट्रांजिट रिमांड मांगेगी, आरोपी को त्रिपुरा भी ले जाया जाएगा. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट DCP निहारिका भट्ट ने कहा, "हमारे जानकारी में आया कि आमिर शौकीन ने नॉर्थ ईस्ट त्रिपुरा निवासी पर नस्‍लीय टिप्‍पणी की है. ऐसे में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर FIR दर्ज की.