विज्ञापन
This Article is From May 25, 2015

टेक्सस में अचानक आई बाढ़, ओकलाहोमा में दो की मौत, सैकड़ों मकान बहे

सेन मार्कोस (अमेरिका): अमेरिका के मध्यपश्चिम में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण आम तौर पर सूखी रहने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है और तूफान आ रहे हैं। इस वजह से कम से कम 2000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है।

टेक्सस में अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण टेक्सस के ह्यूस्टन में कल एक अपार्टमेंट परिसर तबाह हो गया। इस बीच ओकलाहोमा में एक दमकलकर्मी बाढ़ से 10 लोगों को बचाने की कोशिश में मारा गया। इसके अलावा ब्लैंको नदी के पास बाढ़ग्रस्त इलाके से एक अन्य व्यक्ति का शव मिला। इस नदी का स्तर महज एक घंटे में 26 फुट तक बढ़ गया था।

हेज काउंटी की आपदा प्रबंधन समन्वयक खार्ले स्मिथ ने बताया कि विम्बरले में 350 से 400 घर तबाह हो गए हैं। इनमें से अधिकतर मकान बह गए हैं। कई लोग लापता हैं।

सेन मार्कोस में आपदा प्रबंधन समन्यवयक केनेथ बेल ने कहा कि केवल हेज काउंटी में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका में बाढ़, टेक्सास में बाढ़, ओकलाहोमा में बाढ़, Flood In US, Flood In Texas, Flood In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com